आरा : अपराधियों ने कुख्यात को गोलियों से भून घर से 1 किमी पहले फेंका, अपराधियों ने 10 गोलियां मारी...

आरा : अपराधियों ने कुख्यात को गोलियों से भून  घर से 1 किमी पहले फेंका, अपराधियों ने 10 गोलियां मारी...

आरा : भोजपुर में अपराधियों ने एक कुख्यात को गोलियों से भून डाला। करीब 10 गोलियां उसे मारी। उसे सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था पर रास्ते में मौत हो गई। मृतक कोईलवर थाना क्षेत्र के धनडीहा (कुबेरचक) गांव वार्ड-2 निवासी सुरेश पासवान का 28 वर्षीय पुत्र मिथिलेश पासवान है।

जो अपने दोस्त के बहन के घर गया था। वहां से लौटने के दौरान अपराधियों ने उसे घेर लिया और सुनसान जगह लेकर जाकर गोलियां मारी। मिथिलेश अपने घर से एक किमी की दूरी पर पड़ा था। गश्ती पुलिस उसे अस्पताल ले गई। पर उसकी जान नहीं बची। हत्या किसने की और क्यों की इसका पता नहीं चल पाया है। घटना कोईलवर थाना क्षेत्र के सकड्डी और कुल्हड़िया गांव के बीच की है।

घटना की सूचना मिलते ही सदर-टू डीएसपी रंजीत कुमार सिंह और कोईलवर थानाध्यक्ष नरोत्तम चंद्र पुलिस बल के साथ आरा सदर अस्पताल पहुंचे। मृतकों के परिजनों से घटना की जानकारी ली। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

घटना की सूचना पाकर मृतक के परिजन आरा सदर अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमॉर्टम करवाया। मृतक के परिजन ने बताया कि मंगलवार की रात वह बाइक से टाउन थाना क्षेत्र के आनंद नगर मोहल्ले में गया था।

इधर सदर-टू डीएसपी रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि हत्या की सूचना पर हमलोग आरा सदर अस्पताल पहुंचे। मृतक एक कुख्यात अपराधी है। वह टाउन, कोईलवर, चांदी, गीधा और अरवल थाने में रंगदारी, लूट, हत्या, आर्म्स एक्ट सहित करीब एक दर्जन से अधिक मामलों में आरोपी था। फरार चल रहा था। ऐसा लगता है कि हत्या कर लाश को दूसरी जगह फेंका गया है।

बता दे कि 29 अप्रैल 2016 में रंगदारी नहीं देने पर आरा शहर में स्थित एन. एस. शॉपिंग मॉल में बम ब्लास्ट की घटना को अंजाम दिया गया था। जिसमें मिथिलेश पासवान भी आरोपित था। बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाई व दो बहन में बड़ा था। उसके परिवार में मां और 2 बहन पूनम, सोनी और एक भाई शैलेश है।