आरा पीएनबी में कर्मचारियों की मनमानी, उपभोक्ता परेशान...

आरा पीएनबी में कर्मचारियों की मनमानी, उपभोक्ता परेशान...

आरा : पंजाब नेशनल बैंक आनाईठ ब्रांच में कर्मचारियों की मनमानी के चलते उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों के नदारद रहने के कारण उपभोक्ता इंतजार करते रहते हैं। शाखा में एक ही काम के लिए उपभोक्ताओं को पांच बार दौड़ाया जाता है। केवाईसी जैसा छोटा काम करवाने के लिए लोगो को चार पांच बार बैंक में जाना पड़ता है। केवाईसी के चलते उपभोक्ताओं का बैंक अकाउंट बंद है। उपभोक्ताओं द्वारा डॉक्यूमेंट दिए जाने के बाद भी बैंक कर्मचारी काम पूरा नहीं कर रहे है। शाखा में अगर कोई कर्मचारि नहीं आते है तो उनके जगह पर बोल दिया जाता है की लिंक फेल है।