आरा : गड़हनी की पहली महिला थानाध्यक्ष बनीं प्रियंका गुप्ता...

आरा : गड़हनी की पहली महिला थानाध्यक्ष बनीं प्रियंका गुप्ता...

आरा : जिले के गड़हनी थाना में पहली बार किसी महिला को थानेदार की कमान सौंपी गयी है। थानाध्यक्ष प्रियंका गुप्ता ने योगदान कर ली हैं। थानाध्यक्ष का कमान संभालते ही विधि व्यवस्था बनाये रखने और अपराध पर अंकुश लगाने की तैयारी शुरु कर दी है। थानाध्यक्ष प्रियंका ने कहा कि हमारे थाना क्षेत्र में शराब की बिक्री व पीने वालों की खैर नहीं रहेगी।

साथ ही फरार वारंटी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर जेल के सलाखें में पहुंचना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। बता दें कि बीते 6 अगस्त को डीआईजी नवीन चंद्र झा के अनुमोदन के बाद एसपी प्रमोद कुमार यादव की ओर से इस संबंध में जिला आदेश जारी किया गया था। जिसमें गड़हनी के थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार को एससी-एसटी थाना आरा का थानाध्यक्ष बनाया गया।