आरा : अवैध संबंध में उप मुखिया को मारी गई थी गोली, दुबई में रची गई मर्डर की साजिश...

आरा : भोजपुर में 15 सितंबर को उप मुखिया दीपक कुमार साह को गोली मारी गई थी। भोजपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सहार थाना क्षेत्र के बागीपुल से 3 अपराधियोंं को गिरफ्तार कर लिया। तीनों के पास से एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया है।

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान पप्पू कुमार पिता वेद प्रकाश यादव,सतीश कुमार पिता अनिल कुमार ठाकुर नारायणपुर थाना सोनू कुमार पिता बिंदेश्वरी यादव के रूप में हुई है ये सभी भोजपुर के ही रहने वाले हैं।

इस मामले में पुलिस का कहना है कि दीपक की हत्या की साजिश सऊदी अरब से रची गई थी। मामले का खुलासा करते हुए भोजपुर एसपी ने बताया कि मुख्य आरोपी मुन्ना यादव की पत्नी का दीपक से अवैध संबंध था, जिसकी भनक मुन्ना को लग गई थी।

मुन्ना यादव के लाख समझाने के बाद भी दीपक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। सऊदी अरब में रहकर मुन्ना यादव ने हत्या करने की योजना बनाई। बदमाश पप्पू कुमार और सुनील कुमार को हत्या करने के लिए ऑनलाइन पेमेंट से डेढ़ लाख रुपए की सुपारी दी। घटना के बाद मुन्ना ने 70 हजार रुपए तीसरे आरोपी सोनू को ऑनलाइन लाइन पेमेंट किया और उसे भोजपुर भेजा।

एसपी राज ने बताया कि पकड़े गए शूटर पप्पू व सतीश कुमार पूर्व के लूट के कांडों में रोहतास के बिक्रमगंज और पिरो थाना से जेल भेजा गया है। इन सभी के आपराधिक इतिहास का पता किया जा रहा है। दीपक कुमार साह खंडोल पंचायत के वार्ड नंबर-14 के वार्ड पार्षद सह उप मुखिया है। दीपक गांव में किराना दुकान चलाते हैं।