आरा : कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में चरपोखरी थानाध्यक्ष निलंबित...

आरा : कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में चरपोखरी थानाध्यक्ष निलंबित...

आरा : भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार ने कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में चरपोखरी थानाध्यक्ष निकुंज भूषण को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही डीआइयू में तैनात दारोगा संजय सिन्हा को चरपोखरी थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।

संजय सिन्हा पूर्व में कोइलवर व उदवंतनगर थानाध्यक्ष रह चुके है। वर्तमान में डिआइयू में लंबे समय से कार्यरत थे। एसपी प्रमोद कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि गंभीर कांड में निकले रिपोर्ट टू वगैर में कई निर्देश दिए गए थे। जिसका अनुपालन नहीं किया गया था।

इसके अलावा मुख्यालय से भी कमजोर वर्ग का आवश्यक दिशा निर्देश आया हुआ था। उसका भी पालन नहीं किया गया था। समीक्षा के दौरान ये सारी बाते सामने आई।