सैकड़ों कार्यकर्ता के साथ सीमा कुशवाहा ने वीआईपी का थामा दामन ,मुकेश सहनी ने दिलाई सदस्यता .. क्या है रणनीति ?

सैकड़ों कार्यकर्ता के साथ सीमा कुशवाहा ने वीआईपी का थामा दामन ,मुकेश सहनी ने दिलाई सदस्यता .. क्या है रणनीति ?
सैकड़ों कार्यकर्ता के साथ सीमा कुशवाहा ने वीआईपी का थामा दामन ,मुकेश सहनी ने दिलाई सदस्यता .. क्या है रणनीति ?

NBL PATNA :रोहतास जिले की पूर्व जिला परिषद सदस्य सीमा कुशवाहा अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ रविवार को (वीआईपी) विकासशील इंसान पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। वीआईपी पार्टी के संस्थापक और बिहार सरकार में रहे पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने सीमा कुशवाहा को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाते हुए पार्टी में सभी लोगों का स्वागत किया है।

पटना के वीआईपी कार्यालय में आयोजित इस मिलन समारोह में लोगों को संबोधित करते हुए मुकेश सहनी ने कहा कि' कार्यकर्ताओं के संघर्ष का परिणाम है कि आज प्रदेश में बड़ी संख्या में सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता वीआईपी पार्टी से जुड़ रहे हैं।'

लोगों को लगता है कि वीआईपी निषादों की पार्टी है, जबकि ऐसा नहीं है। मुकेश सहनी ने कहा कि सभी वर्ग, सभी समाज और सभी धर्म के लोग आज बड़ी संख्या में पार्टी से जुड़ रहे हैं। यह जरूर कहा कि निषाद समाज के लोगों के खून और संघर्ष से यह पार्टी आज यहां तक पहुंची है। उन्होंने कहा कि सभी वर्ग और समाज के लोगों का पार्टी में स्वागत है।

वहीं, पार्टी ज्वाइन करने के बाद सीमा कुशवाहा ने मुकेश सहनी को सामाजिक न्याय का योद्धा बताते हुए कहा कि ऐसे बहुत कम होता है जो समाज में पिछड़े वर्ग के लोगों के लिए काम करते हैं।

उनकी आवाज बनकर उनके अधिकार के लिए हमेशा लड़ाई लड़ते है। उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के लिए मुकेश सहनी को धन्यवाद दिया। साथ ही कहा कि वीआईपी की कार्यशैली से प्रभावित होकर उन्होंने समर्थकों के साथ सदस्यता ग्रहण की है।