आरा : लूटी गई तीन किलो चांदी के साथ तीन गिरफ्तार, जेवर व मोबाइल के खरीदार भी गिरफ्तार...

आरा : भोजपुर पुलिस ने एक बड़े लूट कांड का खुलासा किया। जगदीशपुर कोतवाली निवासी अशोक सोनी की तीयर थाना क्षेत्र के देवराढ़ गांव में सोने-चांदी की दुकान है। अशोक सोनी से लुटेरों ने 15 सितंबर को करीब शाम में साढ़े पांच बजे के करीब बाइक सवार तीन अपराधियों द्वारा हथियार के बल पर चांदी के गहने, 15 हजार रुपए और मोबाइल छीन ली गई थी। जिसके बाद पुलिस कार्रवाई में तीनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि धनगाई थाना क्षेत्र अंतर्गत महादेव चौक के पास एक पुल है। जो एरिया ज्यादातर सुनसान होता है। जहां 15 सितंबर को शाम में करीब साढ़े 5 बजे के आस पास एक जगदीशपुर एरिया के रहने वाले अशोक सोनी की ज्वेलरी की दुकान तीयर थाना क्षेत्र में है। 15 सितंबर की शाम को दुकान बंद करके लौट रहे थे।

घर लौटने के दौरान अशोक सोनी के पास सभी ज्वेलरी चांदी की थी। तभी तीन लड़के बाइक से आते है। उसके बाद हथियार दिखाकर अशोक सोनी से उनका झोला(बैग) छीन लेते है। इस घटना के बाद अशोक सोनी ने पुलिस के पास प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमें चार से पांच किलो चांदी की बात बताई गई थी।

उन्होंने बताया कि पुलिस की कार्रवाई में जब हमलोगों ने डाटा लिया तो सबसे पहले अपराधी छोटी यादव की गिरफ्तारी होती है। इसकी गिरफ्तारी के बाद इस मामले में उद्भेदन होता है। किस प्रकार से इस कांड में साजिश की गई और किस प्रकार से घटना को अंजाम दिया गया था। उसके बाद एक अमित नाम का ज्वेलर था जो नारायणपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उसी से ये सभी गहने बेचा करते थे। उसके बाद अमित किसी और ज्वेलर को सामान बेच दिया करता था। वहीं, इस मामले में सभी लोगों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कर ली गई है। जिसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

हालांकि इस मामले में दो और नाम सामने आए है। जिनकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस कार्रवाई कर रही है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस मामले में मुख्य आरोपी जगदीशपुर थाना क्षेत्र निवासी धनजी यादव का बेटा छोटू यादव है। उसके बाद नारायणपुर के निवासी अनिल सोनार का पुत्र अमित सोनार और तीसरा आरोपी आयर थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीनगर गांव का निवासी दामोदर सिंह का पुत्र गोपाला सिंह है। इस मामले में तीन किलो चांदी बरामद हुआ है। जब अशोक सोनी के कागज मांगा गया तो उन्होंने बताया कि इतनी ही चांदी थी। इसके साथ ही 15 हजार रुपए छीने गए थे वो भी बरामद किया गया है और तीन मोबाइल बरामद किया गया है।