बिहार कांग्रेस कर रही दलित संवाद का आयोजन -कई बड़े नेता होंगे शामिल .. क्या है सियासी सरगर्मी ?

बिहार कांग्रेस कर रही दलित संवाद का आयोजन -कई बड़े नेता होंगे शामिल .. क्या है सियासी सरगर्मी ?
बिहार कांग्रेस कर रही दलित संवाद का आयोजन -कई बड़े नेता होंगे शामिल .. क्या है सियासी सरगर्मी ?

NBL DESK : आगामी रविवार 11 जून, 2023 को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी स्थानीय जगजीवन राम संसदीय अध्ययन एवं राजनीतिक शोध संस्थान सभागार में एक दलित संवाद का आयोजन कर रही है। इस आयोजन के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, एस सी एस टी विभाग, पिछड़ा वर्ग विभाग एवं अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय समन्वयक श्री के राजू होंगे तथा प्रदेश अध्यक्ष डा. अखिलेश प्रसाद सिंह कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।https://youtu.be/I5eETOMLBvc

कार्यक्रम में बिहार के राष्ट्रीय प्रभारी  भक्तचरण दास, एस सी एस टी विभाग, एआईसीसी के चेयरमैन श्री राजेश लिलोटिया, बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री श्री मुरारी प्रसाद गौतम, कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान,श्री मदन मोहन झा, रिसर्च विभाग के राष्ट्रीय प्रभारी सचिव  हर्षवर्धन श्याम तथा बिहार कांग्रेस एस सी एस टी विभाग के चेयरमैन  विधायक  राजेश कुमार होंगे । https://youtu.be/I5eETOMLBvc


बिहार कांग्रेस रिसर्च विभाग के चेयरमैन  आनन्द माधव ने बताया कि इस बैठक में दलितों के साथ या उनके लिये काम कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता, समाजसेवी संस्थायें, शिक्षक, छात्र नेता, राजनीतिक नेतागण एवं दलित लाभार्थी भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का मूल उद्देश्य दलितों के मूल समस्याओं से अवगत होना तथा उसके सुधार पर विचार करना है।


कांग्रेस दलितों को लिये आदिवासियो के लिये सदा समर्पित रही है और रहेगी। हमारे नेता राहुल गांधी का दिल उत्पीडित समाज के लिये हमेशा धड़कता है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी उसी समाज से आते है।उसी कड़ी में वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष डा. अखिलेश प्रसाद सिंह द्वारा किया जा रहा दलित संवाद एक छोटा सा प्रयास है।
सधन्यवाद