चुनाव प्रचार के बाद वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने घर मे किया आराम, मछली बनाई...

चुनाव प्रचार के बाद वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने घर मे किया आराम, मछली बनाई...

पटना : विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी लोकसभा चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद आज घर मे आराम किया और मछली बनाई। उन्होंने खुद मछली बनाई और खुद खाया और कार्यकर्ताओं को भी खिलाया । 

दरअसल, करीब दो महीने के लंबे चुनाव प्रचार के बाद श्री सहनी दिन में आज अपने आवास पर थे। सातवें और अंतिम चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार गुरुवार को समाप्त हो गया। श्री सहनी आज दोपहर में मछली तला और उसे तैयार किया। इसके बाद उन्होंने खुद खाया और कार्यकर्ताओं को भी परोसा।

पूछने पर हँसते हुए कहा कि अभी तो तड़का लगा रहा हूँ असली भोज तो 4 जून को होगा ,जब हमारी सरकार बनेगी । वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने बताया कि एक कार्यकर्ता सुबह ही दरभंगा से रेहू और कतला मछली लेकर आवास पहुंच गया था। पार्टी के प्रमुख आज लंबे चुनाव प्रचार के बाद अपने आवास पर थे। उन्होंने खुद मछली बनाई और लोगों को खिलाया।