आरा में बालू माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, 7 पोकलेन जब्त...

आरा में बालू माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, 7 पोकलेन जब्त...

आरा : भोजपुर जिले में पिछले तीन दिनों से चल रहे बालू माफियाओं पर जिला प्रशासन की कार्रवाई ने बालू माफियाओं में हड़कंप मचा दिया है। ओवरलोड बालू लदे ट्रकों से लगभग चार करोड़ रुपए जुर्माना किया गया है। वहीं तीन दिनों में 10 करोड़ का जुर्माना लगाया गया है।

अवैध खनन में लिप्त बालू माफियाओं पर भी जिला प्रशासन ने डंडा चलाना शुरू कर दिया है। जिला प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद बालू के अवैध धंधे में लिप्त बालू माफियाओं में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है। आज सुबह कोईलवर थाना क्षेत्र और बड़हरा थाना क्षेत्र के कई इलाकों में भारी संख्या में पुलिस बल के साथ जिलाधिकारी भोजपुर राजकुमार और एसपी भोजपुर प्रमोद कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गई।

इस दौरान एसडीएम आरा सदर एसडीपीओ आरा, जिला खनन पदाधिकार सहित कई अधिकारी भी मौजूद रहे। इस छापेमारी अभियान के दौरान जिला प्रशासन ने सात पोकलेन को जप्त किया और लगभग 6 करोड रुपए जुर्माना किया गया है। कई पोकलेन चालकों को भी हिरासत में लिया गया है।