आरा : घर के आंगन में दफनाई पति का शव, जहां दफनाया पति का शव वहां लगा दिया फूल का पौधा...

आरा : घर के आंगन में दफनाई पति का शव, जहां दफनाया पति का शव वहां लगा दिया फूल का पौधा...

आरा : भोजपुर जिले से दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। ससुराल गए एक शख्स की हत्या उसकी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी। हत्या के बाद शव को आंगन में गड्डा कर नमक डाल कर दफना दिया। ताकि शव जल्दी गल जाए। शव को दफनाने के बाद उस पर फूल के पौधे लगा दिया ताकि किसी को गलती से भी शक नहीं हो कि वहां शव दफनाया गया है। गौर करने वाली बात ये है कि युवक ने 4 महीने पहले ही नेहा से प्रेम विवाह किया था।

वहीं सूचना मिलते ही तरारी थानाध्यक्ष पीके भास्कर मौके पर पहुंचे। इसके बाद जमीन को खोदकर शख्स के शव को बाहर निकाला गया। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी। मृतक के पिता ने बहू पर प्रेमी के साथ मिलकर बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। आरोपी पत्नी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

घटना तरारी क्षेत्र के इटम्हा गांव की है। मृतक की पहचान अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के तार गांव निवासी मिथुन गिरी (24) के रूप में हुई। मिथुन ने 4 महीने पहले इटम्हा की नेहा से लव मैरिज की थी। मृतक के पिता कमलेश गिरी ने नेहा पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि नेहा ने अपने बॉयफ्रेंड, भाई और मां के साथ मिलकर बेटे की हत्या कर दी। फिर शव को अपने घर के आंगन में दफना दिया।

मिथुन के पिता ने बताया कि छह महीने पहले जब उनका बेटा हरियाणा के गुरुग्राम में रहकर ट्रक चलाता था। उसकी पत्नी नेहा हिमाचल के शिमला में अपने जीजा के साथ रहती थी। 6 महीने पहले ट्रक लेकर वह हिमाचल के शिमला गया था। जहां उसकी मुलाकात नेहा से हुई थी। फिर दोनों की बात मोबाइल से बात होने लगी। उसके बाद उसके जीजा ने ही गुरुग्राम से मिथुन को शिमला बुलाया था और नेहा से उसकी शादी करा दी थी। इसके बाद उनका बेटा अपनी पत्नी नेहा को लेकर अपने घर तार गांव आ गया था।

पिता ने कहा कि बेटे की पत्नी नेहा का शादी से पहले उसके गांव के ही एक कंपाउंडर से अवैध संबंध था। दो महीने पहले जब उनका बेटा अपनी पत्नी के साथ अपने ससुराल इटिम्हा गया था उस समय भी मारने का प्रयास किया गया था। अभी चार दिन पहले अपनी पत्नी नेहा को लेकर अपने ससुराल इटिम्हा गया था। इसी बीच उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी, भाई एवं मां के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को घर के ही आंगन में नमक डालकर दफना दिया।

घटना की सूचना मिलते ही तरारी थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार भास्कर अपने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और जमीन को खुदवाकर उसके शव को बाहर निकाला। वही, पुलिस ने मृतक के गर्दन और बाय कान से खून व नाक से खून बहता जख्म एवं पूरे शरीर में लाल रंग का धब्बा पाया है।

इस मामले में पीरो के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राहुल सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी द्वारा कहा गया कि सोमवार की रात दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। जिसके बाद उसके पति मिथुन गिरी ने कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर अपने गले में साड़ी बांधकर छत की कुंडी से लटक कर फांसी लगा ली थी। इसके बाद उसने अपने गांव के ही बबलू पासवान को बुलाया। जिसके बाद उसके कहने पर दोनों ने मिलकर उसके शव को घर के आंगन में ही जमीन खोद कर उसमें दफना दिया। पुलिस ने उसकी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इसके पश्चात पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।