गर्मी ने बिहार में तोड़ा रिकार्ड -वैशाली रहा सबसे गर्म जिला .. जानिए मौसाम का तापमान और मिजाज ?

गर्मी ने बिहार में तोड़ा रिकार्ड -वैशाली रहा सबसे गर्म जिला .. जानिए मौसाम का तापमान और मिजाज ?
गर्मी ने बिहार में तोड़ा रिकार्ड -वैशाली रहा सबसे गर्म जिला .. जानिए मौसाम का तापमान और मिजाज ?

NB L PATNA : बिहार में राजस्थान से आने वाली गर्म हवाओं के प्रभाव से पूरे प्रदेश में हीट वेव का असर है। शुक्रवार को पटना में अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 12 साल में सबसे ज्यादा है। साल 2011 में पटना का अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री दर्ज किया गया था। दिन के साथ ही रात का तापमान भी सामान्य से 12 डिग्री अधिक रह रहा है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है।

शुक्रवार को वैशाली सबसे गर्म रहा है, जहां का अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पटना सहित प्रदेश के 10 जिलों में सीवियर हीट वेव और 9 जिलों में हीट वेव की स्थिति बनी रही।

मौसम विभाग की माने तो अगले 3 से 4 दिनों के दौरान प्रदेश के दक्षिण भागों में लू का असर बना रहेगा। वहीं उत्तरी भागों में बारिश होगी। अगले तीन दिनों के बाद तापमान में आंशिक गिरावट आने की संभावना है।

अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर पूर्व बिहार के अररिया, पूर्णिया, किशनगंज में हल्की वर्षा की संभावना है। 11 जून से 13 जून के दौरान उत्तर पश्चिम, उत्तर मध्य, उत्तर पूर्व भागों में बारिश होगी।https://youtu.be/ElAWVShJdtI

मौसम विभाग के मुताबिक बिहार से होते हुए छत्तीसगढ़ तक साइक्लोन सर्किल का प्रभाव है। गर्म हवाएं बिहार के सभी हिस्सों में समान रफ्तार से बह रही हैं। इससे बिहार में 10 और 11 जून को 8 से 17 जिलों में सीवियर हीट वेव और हीट वेव का असर रहेगा जबकि 12 और 13 जून को पांच जिलों में हीट वेव रहेगा।

शुक्रवार को पटना, पूर्वी व प. चंपारण, भागलपुर, शेखपुरा, जमुई, भोजपुर, खगड़िया सहित 16 जिलों में सीवियर हीट वेव से लोग तपते रहे। वहीं सीवान, समस्तीपुर, नवादा सहित 9 जिलों में हीट वेव का असर रहा है।

मौसम विभाग ने आज पटना समेत प्रदेश के 8 जिलों में सिवियर हीटवेव जिसमें पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, भोजपुर, शेखपुरा, बेगूसराय, खगड़िया, नालंदा और बांका शामिल है। जबकि 8 जिलों में हीट वेव, जिसमें भागलपुर, सुपौल, जमुई, कटिहार, नवादा, सीवान, औरंगाबाद, जमुई शामिल हैं।

पटना 44.4 डिग्री, मोतिहारी 42.8 डिग्री, खगड़िया 42.5 डिग्री, बांका 42.8 डिग्री, शेखपुरा 44.1 डिग्री, सबौर 41.4 डिग्री, वाल्मीकि नगर 44.0 डिग्री, वैशाली 44.8 डिग्री, नालंदा 43.8 डिग्री, भोजपुर 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं भागलपुर 42.5 डिग्री, नवादा 42.7 डिग्री, जमुई 42.8 डिग्री, पूसा 42.0 डिग्री, औरंगाबाद 43.2 डिग्री, दरभंगा 41.6 डिग्री, मुजफ्फरपुर 40.2 डिग्री, छपरा 43.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

देश की बात करें तो शुक्रवार को ओडिशा के झारसुगुड़ा का तापमान सर्वाधिक 45.6 रिकॉर्ड किया गया। वहीं पंजाब के फजिल्का, गिद्दरबाहा, मलौट और मुक्तसर का तापमान 44.5 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया।


मौसम विज्ञानी संजय कुमार ने बताया कि पश्चिमी राजस्थान से धूल भरी आंधी चल रही है जबकि पूर्वी राजस्थान में बारिश हो रही है। बिहार में सतह से पांच किलोमीटर ऊपर साइक्लोन सर्किल का प्रभाव है। इस गैप में गर्म हवा भर रही है। हवा के ऊपर नहीं उठने के कारण मौसम अत्यधिक गर्म हो रहा है।


बिहार के उत्तरी हिस्से में 11 जून से हीट वेव के साथ ही बारिश का सिस्टम सक्रिय है। 19 जिलों में सुबह गर्मी और शाम को बारिश होने के आसार हैं। हीट वेव का असर रहेगा।

दोपहर 12 से 3 बजे तक न निकलें। तरल पदार्थ जैसे नींबू पानी पीते रहें।

टोपी, तौलिया और पानी लेकर चलें। ढीले और पूरी बाजू के कपड़े पहनें।