राष्ट्रीय लोक जनता दल के भोजपुर जिलाध्यक्ष बने रोहित कुशवाहा, नेताओं ने दी बधाई...

राष्ट्रीय लोक जनता दल के भोजपुर जिलाध्यक्ष बने रोहित कुशवाहा, नेताओं ने दी बधाई...

आरा : राष्ट्रीय लोक जनता दल प्रदेश अध्यक्ष बिहार व पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा द्वारा जिला अध्यक्षों की सूची जारी की गई। जिला अध्यक्षों की सूची में दलित महादलित अति पिछड़ा पिछड़ा अल्पसंख्यक महिला एवं सामान्य वर्ग के लोगों को समुचित प्रतिनिधित्व दिया गया है। वही भोजपुर के लिए रोहित कुशवाहा को जिला अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया है। बताते चलें कि रोहित कुशवाहा एक सामाजिक कार्यकर्ता के साथ-साथ एक प्रखर वक्ता भी हैं। जो किसी भी मुद्दे पर अपनी बातों को स्पष्ट रूप से रखने का काम करते हैं।

राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के समय से ही 2015 में भी युवा जिला अध्यक्ष के रूप में रोहित कुशवाहा काम कर चुके हैं। उसके बाद उनके कार्यों को देखते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने उन्हें महात्मा फुले समता परिषद का भी जिला अध्यक्ष मनोनीत किया था। उसके बाद राष्ट्रीय लोक जनता दल बनने के बाद पार्टी के जिला संयोजक के रूप में भी रोहित कुशवाहा को काम करने का मौका मिला। उसके बाद जिला अध्यक्ष के रूप में उन को मनोनीत किया गया है।

रोहित कुशवाहा को जिला अध्यक्ष बनाए जाने से भोजपुर के कार्यकर्ताओं में काफी खुशी की लहर है। सभी कार्यकर्ताओं ने उनको बधाई देते हुए कहा है कि रोहित कुशवाहा पार्टी के लिए काम करते हैं। जनता के लिए काम करते हैं। हम सबको पूरा विश्वास है कि उनके नेतृत्व में पार्टी मजबूत होगी। उपेंद्र कुशवाहा को आने वाले चुनाव में इसका भरपूर लाभ मिलेगा।रोहित कुशवाहा का जिला अध्यक्ष बनते ही बधाइयों का तांता लगा हुआ है।

वही रोहित कुशवाहा ने भी कहा है कि पार्टी ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है मैं उसका इमानदारी पूर्वक निर्वहन करूंगा। पार्टी को मजबूत करने का काम करूंगा साथ ही साथ अपने पार्टी को पंचायत लेवल तक ले जाने का काम करूंगा और जनता की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने के लिए जो भी कदम उठाना पड़ेगा वह करेंगे। जनता की समस्याओं को समाधान करने का प्रयास करेंगे। रोहित कुशवाहा ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया और उन्होंने विश्वास दिलाया कि जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसको वह अपनी ईमानदारी से निभाएंगे।

साथ ही उन्होंने अपने नेता उपेंद्र कुशवाहा को भी बहुत-बहुत धन्यवाद दिया। जो उन पर विश्वास जताते हुए पार्टी के इतनी बड़ी जिम्मेदारी उन्हें सौपी है। वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेता जागा कुशवाहा, संजय मेहता,नगेंद्र यादव, प्रवीण सिंह,ललन कुशवाहा राजेश कुशवाहा,शत्रुघन सिंह, सिद्धेश्वर सिंह, पंकज सिंह कुशवाहा, सुनील पाठक, अमित सम्राट कार्तिक पांडे,विनय कुशवाहा, बिछी कुशवाहा, राहुल छोटन मौर्य, चन्दन कुशवाहा कुशवाहा, जयराम कुशवाहा,एवं भोजपुर के सभी कार्यकर्ताओं ने बधाई और शुभकामना दिए।