भतीजे के सामने पड़ोसी के साथ भाभी से गैंगरेप, फिर मर्डर, 8 साल के बेटे ने बताई पूरी कहानी...

भतीजे के सामने पड़ोसी के साथ भाभी से गैंगरेप, फिर मर्डर, 8 साल के बेटे ने बताई पूरी कहानी...

आरा : भोजपुर में 8 साल के भतीजे के सामने देवर ने पड़ोसी के साथ मिलकर भाभी से गैंगरेप किया। उसके बाद उसकी हत्या कर दी। वारदात के वक्त महिला की 3 महीने की बच्ची और 8 साल बेटा घर में मौजूद था। देवर पड़ोसी के साथ घर में घुसा और बच्चों के सामने ही मां से गैंगरेप किया। वारदात के वक्त पति घर पर मौजूद नहीं था। उसके लौटने के बाद बच्चे ने पूरी कहानी बताई।

भाभी को अपनी हैवानियत का शिकार बनाने के बाद पड़ोसी के साथ मिलकर पहले गला दबाकर हत्या की। इसके बाद शव को चांदी‎ थाना क्षेत्र के जहनपुर गांव में कुम्हरी नदी के‎ पास जमीन में दफना दिया था।‎ महिला चांदी थाना क्षेत्र के‎ जहनपुर गांव में रहती थी। महिला का पति मजदूर करता है। सोमवार को वह गांव‎ में एक शादी में मजदूरी करने गया था।‎ पुलिस ने शव को बुधवार को कुम्हरी‎ नदी के पास बरामद किया। मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

महिला का पति जब घर लौटा तो उसने देखा बेटी कमरे में रो रही थी। उसे लगा कि पत्नी किसी काम बाहर गई होगी। बड़ा बेटा डरा, सहमा बैठा हुआ था। पिता ने उससे कारण पूछा को उसने पूरी कहानी बताई। बच्चे ने बताया कि चाचा अपने दोस्त के साथ आए थे। मां को उठाकर पीछे वाले कमरे में ले गए। मां बहुत चिल्ला रही थी। बचाने की गुहार लगा रही थी। दोनों ने उसकी हत्या कर दी। शव घर से लेकर चले गए। बच्चे की बातें सुनने के बाद पति ने बुधवार को पुलिस में केस दर्ज कराया है।

दुष्कर्म और हत्या के दोनों आरोपित‎ गिरफ्तार, दो पर शक‎...

नामजद आरोपियों के खिलाफ‎ एफआईआर दर्ज होते ही दो आरोपियों को गिरफ्तार‎ किया गया है। पुलिस ने मृतका के देवर श्रीराम और‎ पड़ोसी दरोगा राम गिरफ्तार किया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। इस कांड में दो अन्य लोगों का भी‎ नाम सामने आ रहा है। वो दूसरे थाना क्षेत्र के हैं‎ और घटना के बाद फरार हैं। पुलिस इसकी‎ जांच कर रही है। महिला के दो बच्चे हैं। एक बेटा (7) और‎ तीन महीने की एक बेटी है।

गैंगरेप के बाद हत्या की गई- एसपी

इधर आरा‎ में एसपी प्रमोद‎ कुमार ने बताया कि गांव‎ के ही दो लोगों‎ ने सामूहिक‎ दुष्कर्म करने के‎ बाद महिला की‎ हत्या कर दी। शव को गांव‎ के दक्षिण टूटा पुल‎ के पास नदी‎ किनारे दफना दिया था।‎ एएसपी और‎ थानाध्यक्ष के‎ नेतृत्व में टीम‎ गठित की गई थी।‎ घटना में कलक्टर‎ राम के बेटे श्री राम‎ मुसहर और रंग‎ बहादुर मुसहर के‎ बेटे दरोगा मुसहर‎ को गिरफ्तार कर‎ जेल भेज दिया‎ गया। ‎इस कांड में कितने‎ लोग शामिल हैं, इसकी जांच‎ हो रही है।