'मुझे पति पसंद नहीं, एक पल भी नहीं रहूंगी', शादी के तीसरे दिन ही क्यों रिजेक्ट हुआ दूल्हा?

'मुझे पति पसंद नहीं, एक पल भी नहीं रहूंगी', शादी के तीसरे दिन ही क्यों रिजेक्ट हुआ दूल्हा?

आरा : शादी के तीसरे दुल्हन ने पति को रिजेक्ट कर दिया। नई नवेली दुल्हन शादी के सिर्फ तीन दिन बाद ही थाने पहुंच गई और पति के साथ रहने से साफ इनकार कर दिया। दुल्हन का कहना है कि उसे लड़का पसंद नहीं है और उसे जबर्दस्ती शादी के लिए मजबूर किया गया था। 17 जुलाई को पटना से बारात बिहिया के लिए आई थी। धूमधाम से शादी के बाद सब कुछ सामान्य लग रहा था। लेकिन शादी के तीन दिन बाद ही दुल्हन अचानक से थाने पहुंच गई और पुलिस से शिकायत करने लगी कि उसे उसका पति पसंद नहीं है। वो उसके साथ एक पल भी नहीं रहना चाहती।

नई-नवेली दुल्हन की बातों को सुनकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। उन्होंने दुल्हन को समझाने की बहुत कोशिश की लेकिन वो अपनी जिद पर अड़ी रही। दुल्हन के परिजनों ने भी उसे बहुत समझाया कि अब शादी हो चुकी है और घर की इज्जत का भी सवाल है। लेकिन दुल्हन ने साफ शब्दों में कह दिया कि वो किसी कीमत पर पति के साथ नहीं रह सकती।

जब ये सबकुछ चल रहा था तब, थाने में दुल्हन का पति और दोनों पक्षों के लोग भी मौजूद थे। सभी लोग हैरान थे और उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि आखिर करें तो क्या करें। लोगों का कहना है कि शादी को अभी तीन दिन ही हुए हैं और इतनी जल्दी ऐसा कैसे हो गया। इस घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

दुल्हन के परिजनों ने बताया कि शादी के बाद से ही वो ससुराल में खुश नहीं थी। तीसरे दिन वो अचानक से अपना घर-बार छोड़कर थाने चली गई। थाने में उसने पुलिस को बताया कि उसे उसका पति पसंद नहीं है और उसे जबर्दस्ती इस शादी के लिए मजबूर किया गया था।

दुल्हन ने कहा, 'मुझे पति पसंद नहीं है। किसी भी कीमत पर अब उसके साथ नहीं रहूंगी।' उसने आगे कहा कि वो अपनी मर्जी से शादी करना चाहती थी लेकिन घरवालों ने उसकी मर्जी के खिलाफ जाकर जबर्दस्ती उसकी शादी कर दी। इसलिए वो अब इस शादी से अलग होना चाहती है और अपने फैसले पर अडिग रहेगी। फिर शादी का सारा सामान लेकर अपने मायके लौट आई। उधर, दूल्हा और उसके परिवार वाले भी पटना वापस लौट गए।