बारिश ने खोली आरा नगर निगम की पोल, शहर में जलजमाव से बढ़ी परेशानी...

आरा : आरा को नगर निगम का दर्जा प्राप्त किए हुए 20 साल से ज्यादा हो चुके हैं। करोड़ों रुपये राजस्व के रूप में आरा नगर निगम को शहरवासियों से प्राप्त हो रहा है। नगर निगम लोगों को टैक्स लेकर कितनी सुविधाएं देने में सक्षम है, इसका अंदाजा आप इस वीडियो को देखकर खुद लगा सकते हैं। मानसून की पहली बारिश ने ही नगर निगम के दावे की पोल खोल दी।