माली समाज ने राजनीतिक पार्टियों से समुचित भागीदारी की मांग की.. क्या है सियासी सरगर्मी ?

माली समाज ने राजनीतिक पार्टियों से समुचित भागीदारी की मांग की.. क्या है सियासी सरगर्मी ?
माली समाज ने राजनीतिक पार्टियों से समुचित भागीदारी की मांग की.. क्या है सियासी सरगर्मी ?

NBL PATNA :राजधानी पटना के पाटलिपुत्र स्थित एक होटल में माली समाज की  आयोजित  बैठक में विभिन्न जिलों के प्रमुख कार्यकर्ताओं ने एक स्वर से राजनीतिक हिस्सेदारी के लिए गहन मंत्रणा की। बैठक में आज माली समाज के सैकड़ों लोग शामिल हुए। बैठक के बाद प्रेस कांफ्रेंस को सम्बोधित करते हुए भारतीय जन परिवार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पृथ्वी कुमार माली ने कहा कि बिहार की राजनीति में    हमेशा से माली समाज की उपेक्षा होती रही है। श्री माली ने सभी राजनीतिक दलों से आग्रह किया कि माली समाज के मतदाताओं की शक्ति को पहचानें और आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव में उचित प्रतिनिधित्व दें।  आजादी के बाद से आजतक माली समाज से कोई भी व्यक्ति सदन में नहीं पहुंचा है। यह तथ्य सिर्फ माली समाज के लिए  ही  सिर्फ़  दुर्भाग्यपूर्ण नहीं है, बल्कि पर्याप्त भागीदारी वाले समाज के लिए भी चिंताजनक है, इसलिए कि शरीर व समाज का समानुपातिक विकास और  प्रतिनिधित्व सबके लिए अनिवार्य है। एक अंग का बहुत विकास और दुसरे अंग का अविकसित रुप बेडौल लगेगा।

 
मौजूदा दौर में विभिन्न राजनीतिक दलों की इस सोच को लेकर माली समाज में आक्रोश है। राष्ट्रीय अध्यक्ष पृथ्वी कुमार माली ने बताया कि प्रतिनिधित्व के सवाल पर  भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं से बात हुई है। उम्मीद है कि आगामी चुनाव में भाजपा माली समाज को उचित प्रतिनिधित्व देगी।

भारतीय जन परिवार पार्टी के कोर कमिटी के सदस्य सुधीर मालाकर ने कहा कि बहुत ही जल्द माली समाज की एक विस्तारित बैठक पटना में आयोजित की जाएगी, जिसमें समाज के हजारों कार्यकर्ता भाग लेंगे।  सुधीर कुमार मालाकर ने बताया कि माली समाज हमेशा से     मंदिर से जुड़ा हुआ समाज है।  भारतीय जन परिवार पार्टी माली समाज से सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक पिछड़ापन को दूर करेगी।  मौके पर विनोद माली,वैशाली जिलाध्यक्ष  रविंद्र माली, प्रदेश प्रवक्ता संतोष कुमार  सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।