आरके सिन्हा का कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर आपत्तिजनक बयान, NDA सरकार गिरने के सवाल पर कही ये बात...

आरके सिन्हा का कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर आपत्तिजनक बयान, NDA सरकार गिरने के सवाल पर कही ये बात...

आरा : BJP के वरिष्ठ नेता सह पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा का कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लेकर एक अपमानजनक बयान सामने आया है। दरअसल, भाजपा के वरिष्ठ नेता सह पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा आरा शहर के सर्किट हाउस में शनिवार को पहुंचे।

यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आरके सिन्हा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर एक अपमानजनक बयान दे दिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आरके सिन्हा से पूछा गया कि मल्लिकार्जुन खड़गे ने दावा किया था कि NDA की सरकार जल्द गिरेगी। इस पर आरके सिन्हा ने कहा कि एक शब्द है बकांड प्रत्यासा। बकांड प्रत्यासा में रहने वाले जो लोग हैं, उनको मुबारक है, वो कुछ भी कह सकते हैं।

उन्होंने कहा कि इससे ज्यादा मैं कुछ नहीं कहूंगा। बकांड प्रत्याशा से बचिये। जनता का काम करना चाहिए, इसी से राज्य का भला होगा।

वहीं आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव का रिजल्ट आने के बाद एनडीए सरकार जल्द ही गिरने का बयान लगातार विपक्षी दल दे रहा है। इस बयान के बाद बिहार और पूरे देश में राजनीति गर्म हो गई है। अलग-अलग दलों के नेता अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ऐसे में आरके सिन्हा ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लेकर बड़ी बात कह दी है।