आरा इमरजेंसी अस्पताल में अत्याधुनिक मशीनों से हो रहा इलाज, इआरसीपी मशीन से महिला का सफल ऑपरेशन...

आरा इमरजेंसी अस्पताल में अत्याधुनिक मशीनों से हो रहा इलाज, इआरसीपी मशीन से महिला का सफल ऑपरेशन...

आरा : गंभीर बीमारियों से बचने के लिए  पटना, दिल्ली नहीं अब आरा इमरजेंसी हॉस्पिटल पूरी तरह से फिट है। यहां कम पैसे और अत्याधुनिक मशीनों के साथ इलाज हो रहा है। रविवार को जगदीशपुर निवासी महिला मरीज रीता देवी का इआरसीपी मशीन से सफल ऑपरेशन हुआ। ऑपरेशन में करीब तीन से चार घंटे का समय लगा।

ऑपरेशन के दौरान तीन डॉक्टरों का टीम लगा हुआ था। जिसमे डॉक्टर टी ए रॉय, डॉ हर्षवर्धन, डॉक्टर प्रशांत शामिल थे। टीम में शामिल डॉक्टर हर्षवर्धन बताते हैं कि पित्त की थैली में पत्थर होना शरीर के लिए बहुत ही कष्टकारी होता है। यह ऑपरेशन बिहार के पटना में ही संभव है। लेकिन अब भोजपुर जिला के आरा शहर में इआरसीपी मशीन के साथ गंभीर बीमारियों का ईलाज आरा इमरजेंसी हॉस्पिटल में संभव हुआ है।

इस अस्पताल में कम पैसे और अत्याधुनिक मशीनों के साथ इलाज हो रहा है। बता दें कि करीब चार पांच महीनों से रीता देवी पेट दर्द, उल्टी, भूख नहीं लगने जैसी बीमारियों से ग्रसित थी। उनकी तबियत ज्यादा खराब हो जाने के बाद आरा इमरजेंसी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जिनका रविवार को सफल ऑपरेशन हुआ।