तेजस्वी  मुकेश 17 अप्रैल को गया, जमुई और बांका में करेंगे चुनावी रैली, महागठबन्धन के प्रत्याशियों के लिए मांगेंगे वोट...

तेजस्वी  मुकेश 17 अप्रैल को गया, जमुई और बांका में करेंगे चुनावी रैली, महागठबन्धन के प्रत्याशियों के लिए मांगेंगे वोट...

पटना : विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी 17 अप्रैल को गया, जमुई और बांका में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे और महागठबन्धन के प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेंगे। 

पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने बताया कि श्री सहनी की चुनावी सभा राजद के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ तय है। 

उन्होंने बताया कि सुबह 10.50 बजे पूर्व मंत्री श्री सहनी अपने कंकड़बाग स्थित आवास से निकलेंगे और 11:15 बजे पूर्वाह्न पटना हवाई अड्डा पहुंचेंगे। उसके बाद वे राजद नेता तेजस्वी यादव जी के साथ हेलीकॉप्टर से 12.05 मिनट पर पशु मेला धरहरा मैदान कोंच, गया पहुंचेंगे जहां एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। 

इसके बाद वे दिन के 1:05 बजे  गाडी गरही, खैरा, जमुई में आमसभा को संबोधित करेंगे। यहां से वे 2:00 बजे एस0के0+2 हाईस्कूल, चकाई, जमुई  में तथा 2:50 बजे  भेड़ा मोड़, बाराहाट, बांका में आमसभा को संबोधित करेंगे।

यहां से वे  3:40 बजे आजाद उच्च विद्यालय महिला विशनपुर, धोरैया, बांका पहुंचेंगे जहां चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे पटना लौट आएंगे।