रेलवे बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष आर0के0 सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया ..

रेलवे बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष आर0के0 सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया ..
रेलवे बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष आर0के0 सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया ..

NBL PATNA :  मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने रेलवे बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष रविन्द्र कुमार सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है ।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व0 आर0के0 सिंह इंडियन रेलवे सर्विस ऑफ इंजीनियर्स के कुशल अधिकारी थे। वे एक मिलनसार व्यक्ति थे। विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने अपनी भूमिका का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया था। उन्होंने रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभाई थी। उनके निधन से प्रशासनिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। उनसे मेरा व्यक्तिगत संबंध था ।

मुख्यमंत्री स्व0 आर0के0 सिंह की पुत्री श्रीमती रत्ना सिंह से दूरभाष पर बात कर उन्हें सांत्वना दी।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।