राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रेस कॉन्फ्रेंस

बिहार में सरकार बनने पर लागू होगा राजस्थान का हेल्थ मॉडल

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रेस कॉन्फ्रेंस

मवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए अशोक गहलोत ने यह बातें कहीं। 

अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान में हमने हेल्थ मॉडल बनाया। इसके तुलना पूरे देश में कहीं नहीं किया सकती है। हमारी पहल से 50 लाख से भी ज्यादा लोगों को लाभ मिला। वहां सब कुछ फ्री है। लोगों को यकीन नहीं होता है कि ऐसी भी योजना है। राजस्थान गैस का एकमात्र राज्य है, जहां राइट टू एक्ट है। बिहार में अगर महागठबंधन की सरकार बनेगी तो राजस्थान हेल्थ मॉडल को यहां लागू किया जाएगा। 

राजस्थान देश का संभवत एकमात्र ऐसा राज्य है जहां हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज को खोला गया है। 

बिहार में हेल्थ को लेकर के जो स्थिति बनी है वह सब के लिए चिंता का विषय होने चाहिए। बजट की कमी है। राज्य की जीडीपी अलग है। यहां बच्चों में एनीमिया की काफी शिकायत है। मेरी केंद्र सरकार से मांग है कि वह भ्रमित न करें। केंद्र सरकार केवल आयुष्मान भारत का दम भरती रहती है, जबकि उसमें कोई दम नहीं है। 

बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी तो राजस्थान स्वास्थ्य मॉडल को बिहार में लागू किया जाएगा। यह हमारा वादा है। 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार राम ने कहा कि महागठबंधन के सरकार बनेगी स्वास्थ्य सेवा में अग्रणी भूमिका निभाने वाले राजस्थान हेल्थ मॉडल को लागू करेंगे। पहले से ही हम कहते हैं आ रहे हैं कि तेलंगाना मॉडल में हमने जातीय सर्वे कराया। माई बहिन योजना भी हमारे कर्नाटक राज्य का मॉडल है। हम देश के कांग्रेस शासित राज्यों के मॉडल को बिहार में लाएंगे।

सीएम नीतीश कुमार के सेहत से जुड़े सवाल पर राजेश कुमार राम ने कहा कि उनके स्वास्थ्य को लेकर के कांग्रेस और हम सभी चिंतित है। अगर वह स्वस्थ होंगे तो राज्य स्वस्थ्य होगा। लेकिन बीजेपी राजनीति कर रही है। गृह मंत्री ने कहा कि अभी वह हमारे सीएम के चेहरे है। लेकिन हम चुनाव के बाद निर्णय लेंगे कि वह हमारा चेहरा होंगे या नहीं? सीएम नीतीश कुमार के सेहत को लेकर के कांग्रेस पार्टी चिंतित है।

अभय दूबे ने कहा कि बिहार अभी बीमार है। अशोक गहलोत बिहार के लिए हेल्थ विजन बता रहे हैं। यह कोई चुनावी जुमला नहीं है। राजस्थान में उन्होंने करके दिखाया है। डबल इंजन सरकार ने बिहार को बीमार कर दिया है। बिहार में जब हमारी सरकार थी तो हमने ऐसे काम किए जो मॉडल था।

इस मौके पर बिहार प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कृष्ण अल्लावरु, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम, प्रेमचंद्र मिश्रा, अभय दूबे, विधायक प्रतिमा दास भी उपस्थित थी।