तेजस्वी को लगने  लगा है  ED और CBI का डर, बोले .. अभी तक चार्जशीट में  नहीं है मेरा नाम  लेकिन कल कहीं सप्लीमेंट्री में नाम आने की आशंका ! 

तेजस्वी को लगने  लगा है  ED और CBI का डर, बोले .. अभी तक चार्जशीट में  नहीं है मेरा नाम  लेकिन कल कहीं सप्लीमेंट्री में नाम आने की आशंका ! 
तेजस्वी को लगने  लगा है  ED और CBI का डर, बोले .. अभी तक चार्जशीट में  नहीं है मेरा नाम  लेकिन कल कहीं सप्लीमेंट्री में नाम आने की आशंका ! 

NBL

PATNA : लैंड फॉर जॉब्स केस में गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से दिल्ली मुख्यालय में 4 घंटे तक पूछताछ के लिए बुलाया था। राबड़ी देवी से यह पूछताछ के बाद  राजद विधायक किरण देवी और राज्य सभा सांसद प्रेमचंद गुप्ता के ठिकानों पर सीबीआई की रेड के 48 घंटे बाद की गई है। इस दौरान राबड़ी देवी से यह भी सवाल किया गया कि, तेजस्वी यादव के खाते में कितना पैसा गया। अब इसी मामले को लेकर खुद तेजस्वी यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी  है।  तेजस्वी यादव ने कहा कि - हमने तो पहले ही कहा था की हमारी सरकार बनेगी तो भाजपा वाले  यही काम करेंगे  

दरअसल, तेजस्वी यादव से जब यह सवाल किया गया कि दिल्ली में काल आपकी माता जी से यह सवाल किया गया कि आपके खाते में कितना पैसा जमा किया गया तो उन्होंने इसका जवाब देते हुए कहा कि - यह तो सभी लोग जानते हैं कि भाजपा वाले लोग जान बुझकर सीबीआई और ईडी की रेड करवाते आ  रहे हैं। हमारे  यहां तो सीबीआई और ईडी वाले इतनी बार आए हैं कि अब हमें खुद नहीं पता है की कितनी बार  आए हैं और पूछताछ की है।  लेकिन, आजतक कुछ नहीं मिला। 

इसके आगे उन्होंने कहा कि, देश में भाजपा अपनी गिरती हुई स्तिथि को देखए हुए कुछ भी कर सकती है। कल कहीं ऐसा नही हो कि मरे खिलाफ अभी तक जो चार्जशीट में नाम नहीं है। उसमें स्प्लिनेंट्री में मेरा नाम डाल  दें।  अगर ऐसा कुछ होगा भी तो मुझें कोई हैरानी नहीं होगी। ये लोग जबसे बिहार में हमारी सरकार बनी है तब से वो परेशान हैं। इसी वजह से यह सब काम करते रहे हैं। 

इसके आलावा तेजस्वी यादव ने कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर बधाई देते हुए कहा कि यह भाजपा के लिए एक सबक है।  इससे भी बुरा हाल उनका लोकसभा चुनाव में होना है।  इसके आगे उन्होंने कहा कि, कल कर्नाटक में शपथ ग्रहण समारोह है इसको लेकर मुझे, ललन सिंह जी को और सीएम साहब को निमंत्रण  आया है।  इस वजह से हमलोग कल शपथ ग्रहण समारोह में जाएंगे।

आपको बताते चलें कि, पटना के ज्ञान भवन में शुक्रवार को बिहार राज्य खेल प्राधिकरण की ओर से स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव की शुरुआत की गई। इसका उद्घाटन बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने किया। इसके साथ ही कला, संस्कृति एवं युवा विभाग मंत्री जितेंद्र कुमार राय भी शामिल हुए। इस बिहार सरकार ने राज्य के खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी में नियुक्ति देने का फैसला लिया गया  है।