आरा : कांग्रेस की परिवर्तन रैली में कुर्सियां रह गई खाली...

आरा : कांग्रेस की परिवर्तन रैली में कुर्सियां रह गई खाली...

आरा : आरा में मंगलवार को जुड़ेगा भारत जीतेगा I.N.D.I.A. कार्यक्रम के तहत परिवर्तन संकल्प रैली में बिहार कांग्रेस के पूर्व सांसद सह बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अखिलेश प्रसाद सिंह पहुंचे। जहां उन्होंने रोड शो किया। रोड शो आरा शहर के धड़हरा, अबरपुल, शीश महल चौक, गौपाली चौक टाउन थाना नागरी प्रचारिणी के रास्ते शाहिद भवन के कांग्रेस मैदान तक पहुंची। जिसके बाद बिहार कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प रैली की सभा हुई। इस सभा में ज्यादातर कुर्सियों खाली रहीं।

वहीं, आरा पहुंचे बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि भाजपा से लड़ाई अंग्रेजों से भी बड़ी लड़ाई है। भाजपा सरकार देश से प्रजातंत्र खत्म करना चाहती है और देश को पुतिन के रास्ते ले जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कोइलवर में जैसे ही प्रवेश हुआ उस दौरान लग रहा था कि हजारों लोगों की भीड़ होगी। लेकिन सभी कुर्सियां खाली है। जिला के सभी साथियों को ट्रेनिंग देना होगा। उन्हें समझना होगा जितनी बड़ी लड़ाई राहुल जी लड़ रहे है। इस लड़ाई में भूख प्यास नहीं लगनी चाहिए। तो जिला के साथियों को पहले बोल दीजिए जिनको रहना है, वहीं आएंगे वरना नहीं आएं।

बिहार में अपनी अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही कांग्रेस एक बार फिर से आरा शहर में फेल दिखी। आरा के कांग्रेस मैदान में मंगलवार को बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अखिलेश प्रसाद सिंह पहुंचे थे। लेकिन उनकी सभा और उनके भाषण को सुनने के लिए कुर्सियां खाली दिखी। जिसपर अखिलेश सिंह ने भी आपत्ति जताई। उन्होंने कार्यकर्ताओं को और ज्यादा ट्रेनिंग देने की बता मंच से कह दी। साथ ही जिलाध्यक्ष से यहां तक कह दिया कार्यक्रम के पहले पूछ लीजिए अगर कार्यक्रम का हिस्सा बनना है तो कार्यक्रम के समापन तक साथ रहे वरना नहीं रहेंगे।

इसके साथ ही अखिलेश प्रसाद सिंह ने अपने नेताओं को भी मंच से समझाया। दरअसल कार्यक्रम के दौरान कुछ नेता गठबंधन के खिलाफ बोल रहे थे। जिसको लेकर अखिलेश ने कहा कि सार्वजनिक मंचों से गठबंधन के खिलाफ नहीं बोलना चाहिए। हम सभी गठबंधन में है। उसके बाद प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि आज मीडिया की आजादी छीन ली गई है। 9 सालों में प्रधानमंत्री ने कभी भी प्रेस कांफ्रेंस नहीं किया है। वहीं इस देश में भ्रष्टाचार से अगर कोई नेता लड़ाई लड़ रहे है वो राहुल गांधी ही है। इस देश में मजबूती से लड़ाई लड़नी होगी। हमें भी राहुल गांधी को मजबूत करने के लिए एक साथ लड़ाई लड़नी होनी।

वहीं, परिवर्तन संकल्प रैली के सभा के दौरान मंच पर एक जिला स्तरीय गीतकार से गाना गवाया गया। इस दौरान कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं ने उसी सभा में पैसे देना शुरू कर दिया। दरअसल कार्यक्रम के दौरान एक कलाकार को बुलाकर मंच पर गवाया गया। जिसके बाद कई कार्यकर्ताओं और लोगों ने उस कलाकार को सौ, दो सौ और पांच सौ के नोट देना शुरू कर दिया। जहां एक तरफ पार्टी की परिवर्तन संकल्प रैली की सभा हो रही थी। उसी मंच पर पैसों से कलाकार को नवाजा जाने लगा।