आरा : मैरिज एनिवर्सरी पार्टी में बेटी के पिता को लगी गोली...

आरा : मैरिज एनिवर्सरी पार्टी में बेटी के पिता को लगी गोली...

आरा : भोजपुर में बेटी की पहली मैरिज एनिवर्सरी पर पिता को बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। बुलेट पेट में लगी और पीठ की ओर से निकल गई। मामला सहार थाना क्षेत्र के एकवारी गांव का है। जख्मी सहार थाना क्षेत्र के एकवारी गांव निवासी स्व. शीतल सिंह के 50 वर्षीय बेटे सियाराम सिंह हैं।

बताया गया कि नाच का आयोजन किया गया था। सभी लोग खाना के बाद नाच देख रहे थे। इसी बीच गांव के दो लड़के बिना इनविटेशन के आ गए। आगे कुर्सी पर बैठने के लिए हंगामा करने लगे। सभी ने उन्हें समझाने का प्रयास किया पर वे नहीं माने।

कुछ देर बाद दोनों गाली-गलौज करने लगे। उन्हें जब मौके से हटाने की कोशिश की गई तो एक लड़के ने पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दी। इलाज के लिए उन्हें परिजन आरा सदर अस्पताल ले गए। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें पटना रेफर कर दिया गया।

परिवार वालों ने घटना की सूचना सहार थाना पुलिस को दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन की। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।