आरा : बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली...

आरा : आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के पावरगंज स्थित ओवर ब्रिज के पास रविवार की शाम बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने एक बाइक सवार युवक को पीछे से गोली मार दी। जख्मी युवक को गोली बाएं साइड कमर के निचले हिस्से पर मारी गई है। वो गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया।
जख्मी युवक नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ मोहल्ला निवासी मुन्ना यादव का 22 वर्षीय बेटा अनीष कुमार है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मामले की छानबीन में जुट गई है। इधर, अनीष कुमार ने बताया कि बीते वर्ष दुर्गा पूजा के समय गाना बजाने के विवाद को लेकर तरारी गांव निवासी आयुष कुमार से झगड़ा हुआ था। उसी समय से युवक से विवाद चला आ रहा है।
रविवार की शाम मैं बाइक से घर लौट रहा था, मैं बाजार गया था। लौटने के क्रम में जैसे ही मैं पावरगंज स्थित ओवर ब्रिज के पास पहुंचा। तभी पीछे से आयुष कुमार अपने दोस्त के साथ बाइक से आया। पीछे से गोली मार दी। जिससे मैं गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
वहीं, दूसरी तरफ जख्मी युवक अनीष कुमार ने आयुष कुमार पर दुर्गा पूजा में हुए विवाद को लेकर खुद को गोली मारने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि आरोपी आयुष कुमार वर्तमान में गोढ़ना रोड में रहता है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।