आरा में लूट कर भाग रहे अपराधियों के साथ पुलिस की मुठभेड़...

आरा में लूट कर भाग रहे अपराधियों के साथ पुलिस की मुठभेड़...

आरा : भोजपुर में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान एक अपराधी और एक जवान घायल हो गया। जवान अर्जुन कुमार को पेट में गोली लगी है। घटना शहर के टाउन थाना क्षेत्र के बिंद टोली मोहल्ले का है।

विनायक पेट्रोल पंप के संचालक सुशांत कुमार 4 लाख 99 हजार 5 सौ रुपये बैंक में जमा करने आया था। वह बैंक में प्रवेश कर ही रहे थे कि तभी बगल से ताज अली वहां आ गया और गन दिखाकर पैसे से भरा झोला छीनकर भागने लगा। मौके से कुछ दूरी पर कुछ सिपाही मौजूद थे। इन लोगों ने उसकी घेराबंदी की तो अपराधी फायरिंग करने लगा। इस दौरान सिपाही के पेट में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस के तरफ से भी जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें ताज अली को भी गोली लगी है।

पुलिस ने आनन-फानन में जख्मी जवान को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, अपराधी का इलाज आरा सदर अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार जख्मी जवान मूल रूप से मुंगेर जिले के नया रामनगर थाना क्षेत्र के कंतपुरा गांव निवासी राम बड़न मंडल का पुत्र अर्जुन कुमार है। वह वर्तमान में भोजपुर के नगर थाने में चीता टीम में तैनात है। इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ. विकास सिंह ने बताया कि जख्मी जवान को गोली पेट के बीचो-बीच लगी है। जवान की आंत करीब 6 जगह डैमेज हुआ है। इलाज किया जा रहा है।बुलेट निकाल दिया गया है। उनका बायपास सर्जरी भी किया गया है। शुरू में उनकी स्थिति बिल्कुल नाजुक थी। अभी मरीज की स्थिति बिल्कुल एस्टेबल है। हालांकि उन्हें अभी ऑब्जरवेशन में रखा जाएगा।

इधर जख्मी जवान अर्जुन कुमार ने बताया कि अपराधी एक व्यक्ति व्यक्ति से पैसा छीन कर भाग रहा था। जब मैंने उसका पीछा किया तो उसने अपने पास रखे पिस्टल से मुझे गोली मार दी। वहीं दिनदहाड़े इस घटना के बाद आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी प्रमोद कुमार, एएसपी चंद्र प्रकाश और डीआईओ सहित कई थानों की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है।

इस मामले में भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि आरा के नवादा थाना क्षेत्र के कतीरा स्थित एक पेट्रोल पंप है। उसी के मालिक पैसा लेकर टाउन थाना क्षेत्र के आर्य समाज मंदिर स्थित एसबीआई ब्रांच में जमा करने आए थे। जैसे ही वह बैंक के पास अपने बोलेरो से उतरे और बैंक के गेट की ओर जाने लगे। तभी बगल से एक लड़का वहां आ गया और गन दिखाकर पैसा भरा झोला छीनकर भाग गया। हालांकि लोग यहां से पीछा करते हैं और कुछ दूरी पर हमारे सिपाही मौजूद थे, जो गश्ती कर रहे थे। सिपाहियों ने उसकी घेराबंदी की, तो अपराधी फायरिंग करने लगा। इस दौरान एक सिपाही को पेट में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस के तरफ से भी जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें एक अपराधी को भी गोली लगी है। झोला बरामद हो गया है और उसमें रखे पैसे को भी अकाउंट कर लिया जाएगा।

विनायक पेट्रोल पंप के संचालक सुशांत कुमार जैन ने बताया कि मैं अपने घर से पेट्रोल पंप का चार 4 लाख 99 हजार 5 सौ रुपये बैंक में जमा करने आया था। जैसे ही मैं बैंक में प्रवेश कर रहा था। तभी एक युवक ने पिस्टल दिखाकर मुझसे पैसे से भरा झोला छीन लिया और गली में भागने लगा। मैने अपने बचाव में पास में रखे लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग भी किया, लेकिन वह पैसा लेकर भाग गया। इसके बाद हम लोग बिहार पुलिस के साथ उसका पीछा किए, लेकिन वह नहीं पकड़ाया।