आरा : दिनदहाड़े कोर्ट कैंपस के गेट पर बदमाशो ने युवक पर बरसाई गोलियां...

आरा : दिनदहाड़े कोर्ट कैंपस के गेट पर बदमाशो ने युवक पर बरसाई गोलियां...

आरा : आरा सिविल कोर्ट गेट के पास बदमाशों ने गुरुवार को एक नामजद आरोपी को गोली मार दी। गोली लगने से बुजुर्ग आरोपी जख्मी होकर गिर गया। उन्हें फौरन अस्पताल पहुंचाया गया। घायल की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

जिसे गोली मारी गई है उसकी पहचान उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव के रहने वाले स्वर्गीय डिग्री चौधरी के 62 साल के बेटे गोपाल चौधरी के रूप में हुई है।

गोपाल चौधरी 2016 में हेमंत चौधरी हत्याकांड में नामजद था। आज गुरुवार को सिविल कोर्ट में तारीख पर आया था। इसी दौरान अपराधियों ने गोपाल चौधरी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। इसके बाद हथियार लहराते हुए भाग गए।

कोर्ट में कार्यरत एक वकील शशिकांत सक्सेना ने बताया कि अचानक से गोली चलने लगी और देखते ही देखते अफरातफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौका-ए-वारदात पर एसपी प्रमोद कुमार यादव, एसडीएम लाल ज्योतिनाथ साहदेव समेत कई अधिकारी पहुंचे हैं।

भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि आज जिला कोर्ट के गेट से थोड़ी दूर रमना मैदान के पास में एक व्यक्ति को गोली मारी गई थी। घायल व्यक्ति का नाम गोपाल चौधरी है जो 2016 में एक हत्या के कांड के अभियुक्त थे और कोर्ट परिसर में अपनी जमानत नहीं टूटे उसको देखने के लिए आए थे। दो लड़के उनके पास भीड़ में आए और कान से सटा की गोली मार दिए, लेकिन तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया और घायल व्यक्ति अभी खतरे से बाहर है और इलाजरत है। गोली बाहर निकल गई है।

एसपी ने बताया कि सत्यापन में पता चला कि यह मामला बूटन चौधरी और रंजीत चौधरी के आपसी विवाद का है। जिसमें 2016 में रंजीत चौधरी के भाई की हत्या बूटन चौधरी और उनके लोगों ने की थी। गोपाल शर्मा उस कांड में अभियुक्त है। और बुटन चौधरी की तरफ से है। लगभग सत्यापित हो गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम छापामारी कर रही है। फिलहाल घटना स्थल पर स्थित नियंत्रण में है। अभियुक्तों के लिए छापामारी चल रही है। अभियुक्तों को प्राथमिक स्तर पर पहचान कर ली गई है।