आरा : भूमि विवाद में फायरिंग, छर्रा लगने से छह घायल...

आरा : भूमि विवाद में फायरिंग, छर्रा लगने से छह घायल...

आरा : इमादपुर थानाक्षेत्र के बिहटा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी में छर्रा लगने से एक ही परिवार के 6 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है की एक घर में दरवाजा लगाने के विवाद ने देखते ही देखते खूनी संघर्ष का रूप ले लिया।

वहीं पीरो डीएसपी राहुल सिंह घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। पुलिस दो आरोपियों श्यामानंद सिंह और शुभम को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। डीएसपी राहुल सिंह ने बताया कि 6 लोगो को छर्रा लगी है। सभी लोग ठीक है।

गोलीबारी की इस घटना में दो बच्चों समेत कुल 6 लोगों को गोली का छर्रा लगा है। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल पहुंची पुलिस ने पीड़ितों से पूछताछ की है। पूछताछ के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।