लालू यादव अपनी पत्नी राबड़ी संग गए गोपालगंज .. जानिए क्या है रणनीति ?

लालू यादव अपनी पत्नी राबड़ी संग गए गोपालगंज .. जानिए क्या है रणनीति ?
लालू यादव अपनी पत्नी राबड़ी संग गए गोपालगंज .. जानिए क्या है रणनीति ?

NBL PATNA: राजद सुप्रीमो लालू यादव आज गोपालगंज के लिए रवाना हो गए है। लालू प्रसाद यादव राबड़ी देवी के साथ रथ से रवाना हुए हैं। बता दें कि, इस रथ का इस्तेमाल लालू यादव और तेजस्वी यादव ने इस रथ का चुनाव में प्रचार प्रसार के लिए किया था। इसी रथ से आज लालू यादव अपने पत्नी राबड़ी देवी के साथ 10 सर्कुलर हाउस से निकल गए हैं।

जानकारी अनुसार लालू यादव आज गोपालगंज के सर्किट हाउस में विश्राम करेंगे। वहीं कल वह थावे माता की दर्शन करेंगे। जिसके बाद लालू यादव अपने गांव फुलवरिया जाएंगे। बताया जा रहा कि लालू यादव लम्बे समय के साथ अपने क्षेत्र में जा रहे हैं। जहां जाकर वह अपने क्षेत्र के लोगों से मुलाकात करेंगे।  

गौरतलब हो कि, लालू यादव के बेल के खिलाफ सीबीआई ने कोर्ट में अर्जी दायर कर दी है। चारा घोटाले मामले में सीबीआई ने लालू यादव की जमानत को रद्द करने की याचिका दायर की थी। वहीं लालू यादव ने भी इस मामले में कोर्ट में अपनी बात रखी है। लालू यादव ने कहा है कि, उनकी सजा को निलंबित करने के झारखंड हाई कोर्ट के आदेश को सिर्फ इस आधार पर चुनौती नहीं दी जा सकती कि सीबीआई असंतुष्ट है। लालू यादव ने खराब स्वास्थ्य और बढ़ती उम्र का हवाला देते हुए कहा कि उन्हें हिरासत में रखने से कोई मकसद पूरा नहीं होगा।

बताते चलें कि, पिछले साल 22 अप्रैल को झारखंड हाई कोर्ट ने इस मामले में लालू यादव को जमानत दे दी थी। पूर्व रेल मंत्री को डोरंडा कोषागार से 139 करोड़ रुपये से अधिक के गबन के मामले में रांची की एक विशेष सीबीआई अदालत ने पांच साल जेल की सजा सुनाई और 60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। फिलहाल लालू यादव अपने स्वास्थ्य कारणों से बेल पर हैं। वहीं सीबीआई ने एक बार फिर उनकी जमानत रद्द करने की मांग कर दी है।