आरा : स्कूल पर गिरा ठनका, दो दर्जन से ज्यादा छात्राएं घायल...

आरा : स्कूल पर गिरा ठनका, दो दर्जन से ज्यादा छात्राएं घायल...

आरा : भोजपुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। एक स्कूल पर ठनका गिर गया। जिसमें 2 दर्जन से ज्यादा छात्राएं घायल हो गई हैं। पूरे स्कूल में हड़कंप मच गया। घटना तरारी के बड़कागांव प्लस टू विद्यालय की है। घायल छात्राओं को तरारी सीएचसी में भर्ती कराया गया है। लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों और नर्सों की कम संख्या में ड्यूटी होने से अफरातफरी का माहौल हो गया।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही सैकड़ो की संख्या में अभिभावक तरारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। छात्राओं के परिजन भी बेहाल हैं। कई छात्राओं को गंभीर स्थिति में बेहतर इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल रेफर किया गया है। घटना देर शाम की बताई जा रही है। विद्यालय में छुट्टी के बाद छात्राएं अपने घर जाने को तैयार थी। तभी अचानक बारिश होने लगी और ठनका स्कूल पर गिर पड़ा। जिसमें छात्राएं झुलस गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी मोहम्मद हसन तरारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और घटना की जानकारी ली, और छात्राओं के बेहतर इलाज के लिए पीएससी में डॉक्टर को निर्देश दिया। वहीं तरारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सैकड़ो की संख्या में अभिभावक मौजूद हैं।