सिर्फ तीन मिनट में 2.6 किलो दही खाकर बने विजेता, आरा में आयोजित हुई 'दही खाओ इनाम पाओ प्रतियोगिता'...

आरा : आरा में एक प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता का नाम है दही खाओ इनाम पाओ। बता दें कि इस प्रतियोगिता में कई लोग हिस्सा लिए थे। पुरुष और महिलाओं ने इस प्रतियोगिता को जीतने के लिए अपनी हर मुमकिन कोशिश कि। भोजपुर जिला के आरा में हुए इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को 3 मिनट में सबसे ज्यादा दही खाने की चुनौती मिली थी। इस प्रतियोगिता को आरा डेयरी की ओर से आयोजित किया गया था, जिसमें 3 मिनट में सबसे ज्यादा दही खाने वाले को इनाम दिया गया।

ये प्रतियोगिता आरा में इस वर्ष से प्रारम्भ की गई। "दही खाओ ईनाम पाओ प्रतियोगिता" आरा डेयरी के प्रांगण में आयोजित की गई। 200 से अधिक प्रतिभागियों द्वारा प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु रजिस्ट्रेशन कराया गया था। इस प्रतियोगिता में बिहार, झारखंड एवं अन्य राज्यों से आये हुए प्रतिभागियों ने भाग लिया।

दही खाने हेतु तीन मिनट का समय निर्धारित था। उसमें 150 से अधिक प्रतिभागियों द्वारा उक्त निर्धारित समय में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अधिक से अधिक मात्रा में "सुधा" दही का सेवन किया गया। आरा डेयरी आरा के प्रबंध निदेशक धनंजय कुमार ने सभी प्रतिभागियों को प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु धन्यवाद दिया।

दही के उपयोग से होने वाले लाभ की जानकारी देते हुए धनंजय कुमार ने कहा कि सुधा की गुणवता पर ग्राहकों का अटूट विश्वास है। सुधा पूरी शुद्धता के साथ आप सभी ग्राहकों के स्वास्थ्य का भी व्याल रखता है। ग्रामीण क्षेत्र से लेकर पैकेजिंग तक दूध को हाथ से स्पर्श नहीं किया जाता है। उन्होंने उपस्थित प्रतिभागियों को सुधा का उत्पाद प्रयोग में लाने हेतु सुझाव दिया। 

श्री कुमार ने कहा कि यह पूरी तरह से गाँव के किसानों द्वारा संचालित व्यवसाय है जिसमें उपभोक्ताओं से सुधा दूध एवं दुग्ध उत्पाद को बिक्री का लाभ सीधे किसानों को प्राप्त होता है। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि संघ से जुड़े रहे एवं अपनी सहभागिता बढ़ाते रहें।

धनंजय कुमार ने कहा की आप सभी आगन्तुक प्रतिभागी हमारे लिए विजेता है। उन्होंने खान-पान में ज्यादा से ज्यादा सुधा दूध, दही एवं सुधा के अन्य उत्पाद को उपयोग में लाने पर भी बल दिया। प्रबंध निदेशक धनंजय कुमार ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया साथ ही विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।

इस प्रतियोगिता के लिए महिला एवं पुरुष को अलग-अलग दो श्रेणी में रखा गया था। प्रत्येग वर्ग में प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सान्तवना पुरस्कार दिया गया।

इस प्रतियोगिता में महिलाओं ने लगभग दो-दो किलो दही खा गईं। आरा डेयरी प्रतियोगिता में महिलाओं ने भी शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता के महिला विजेता रहीं इसाढ़ी के मीरा देवी। मीरा देवी ने तीन मिनट में 1.540 किलो ग्राम दही खाकर प्रथन पुरस्कार जीता। दुल्हिनगंज (भोजपुर) के सरस्वती देवी ने 1.533 किलो ग्राम दही खाकर द्वितीय पुरस्कार, तेतरहर (बक्सर) की पूनम देवी और रूबी देवी ने 1.247 किलो ग्राम दही खाकर तृतीय पुरस्कार एवं इसाढ़ी (भोजपुर) की चन्द्रवती देवी ने 1.086 किलो ग्राम दही खाकर सान्तावना पुरस्कार प्राप्त किया।

दही खाओ प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग ने भी खूब कमाल किया। पुरुष वर्ग में भोजपुर जिले के कसाप के रहने वाले राजेश कुमार ने कमाल कर दिया और 3 मिनट में 2 किलो 655 ग्राम दही खाकर पहला स्थान पर कब्जा जमा लिया। शाहपुर (भोजपुर) के रोशन कुमार ने 2.273 किलो ग्राम दही खाकर द्वितीय पुरस्कार, उदवंतनगर (भोजपुर) के पुरषोत्तम कुमार ने 2.159 किलो ग्राम दही खाकर तृतीय पुरस्कार एवं कोलो डिहरी (भोजपुर) के सुबोध कुमार ने 2.123 किलो ग्राम दही खाकर सान्तावना पुरस्कार प्राप्त किया। 

सभी विजयी प्रतिभागियों को संघ के प्रबंध निदेशक धनंजय कुमार ने पुरस्कृत किया। वहीं आरा डेयरी के समस्त पदाधिकारी एवं कर्मचारीगण कार्यक्रम में उपस्थित रहे।