आरा : पिस्टल छीनने के दौरान हुई फायरिंग, मासूम बच्ची को लगी गोली...

आरा : पिस्टल छीनने के दौरान हुई फायरिंग, मासूम बच्ची को लगी गोली...

आरा : पीरो थाना क्षेत्र के जमुआंव गांव में रविवार की सुबह फायरिंग के दौरान गोली लगने से एक दस साल की बच्ची आयुषी गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन द्वारा उसे आनन-फानन इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है।

घटना के बारे में आयुषी कुमारी ने बताया कि उसके कमरे में तकिया के नीचे बंदूक रखा था। तभी उसकी छोटी बहन बुची कमरे में जाकर उसे उठा लिया। उसके हाथों में बंदूक देख जब वह उसे छीन रही थी। उसी दौरान गोली चल गई और उसके पेट में जा लगी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा लाया गया।

हालांकि हथियार लाइसेंसी है या अवैध यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। वही इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि जख्मी बच्ची को गोली पेट के बीचो-बीच लगी है जो आरपार हो गई है। स्थिति बिल्कुल स्टेबल है।

वहीं दूसरी घटना उदवंतनगर थाना क्षेत्र के भेलाई गांव की है...

रविवार के दोपहर फायरिंग के दौरान एक किशोर को गोली लग गई। जख्मी किशोर उदवंतनगर थाना क्षेत्र के मिल्की गांव निवासी स्व.हरेराम सिंह का 14 वर्षीय पुत्र मनोरंजन कुमार है। गोली बाएं पैर में जांघ पर लगी है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है। 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि भेलाई गांव में जख्मी किशोर एवं उसका एक अन्य दोस्त अवैध हथियार के साथ बैठे हुए थे। तभी दोनों के हथियार को अपने-अपने हाथों में लेने को लेकर छीना-छपटी करने लगे।

उसी दौरान उक्त हथियार का ट्रिगर दब गया और गोली उसके बाय पैर में जांघ पर जा लगी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसके बाद परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल आया गया। जहां, उसका इलाज कराया जा रहा है। हालांकि जख्मी किशोर को गोली कैसे लगी ये अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है।

बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है। वही, इस मामले में एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि एक्सीडेंटल फायरिंग के दौरान जख्मी किशोर को गोली लगी है। पुलिस इस मामले में एफआईआर कर आगे की कार्रवाई कर रही है।