दुनिया के 20 सबसे खराब ट्रैफिक वाले शहरों में बिहार के दो, आरा और बिहारशरीफ...

दुनिया के 20 सबसे खराब ट्रैफिक वाले शहरों में बिहार के दो, आरा और बिहारशरीफ...

पटना : यातायात की समस्या से हर दिन हम और आप जूझते हैं। अब एक नए अध्ययन में यह सामने आया है कि दुनिया के 20 सबसे खराब यातायात वाले शहरों में बिहार के दो समेत भारत के आठ शहर हैं। इनमें आरा, बिहारशरीफ, भिवंडी, कोलकाता, मुंबई, आईजोल, बेंगलुरु और शिलांग शामिल हैं। दुनियाभर में यातायात की गति को मापने वाला यह अध्ययन अमेरिका की रिसर्च संस्था नेशनल ब्यूरो ऑफ इकोनॉमिक रिसर्च (एनबीईआर) ने की है। अध्ययन के अनुसार यातायात की खराब स्थिति वाले इन शहरों में आरा सातवें और बिहारशरीफ 11 वें स्थान पर हैं।

देश की जिन आठ शहरों की ट्रैफिक को सबसे खराब बताया गया है, उनमें बिहार के आरा और बिहार शरीफ शामिल हैं। 20 शहरो में जहां बिहार शरीफ 11वें स्थान पर है। वहीं आरा टॉप टेन में सातवें स्थान पर है। रोचक तथ्य यह है कि यह दोनों शहर बिहार की सीएम और डिप्टी सीएम से जुड़े हैं। जहां बिहार शरीफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गृह जिला है, वहीं आरा बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का प्रभारी जिला है। 

शोधार्थियों ने यात्राएं कर आंकड़े जुटाए...

यह अध्ययन 152 देशों के 1200 शहरों पर किया गया है। शोधकर्ताओं ने तीन लाख से अधिक आबादी वाले 1000 से अधिक शहरों में यातायात का विश्लेषण करने के लिए गूगल मैप के डेटा का उपयोग किया। शोधकर्ताओं के प्रतिनिधियों ने शहरों की यात्राएं भी कीं, जैसे भारत में उन्होंने 173 शहरों में 6.6 करोड़ यात्राओं का आंकड़ा इकट्ठा किया। अमेरिका में 139 शहरों में 5.7 करोड़ यात्राओं के आंकड़ों का विश्लेषण किया।

अमीर देशों में यातायात ज्यादा सुगम...

एनबीईआर की रिपोर्ट के मुताबिक, अमीर देशों के शहरों में यात्रा करना गरीब देशों की तुलना में लगभग 50 फीसदी ज्यादा सुगम है। अध्ययन के अनुसार दुनिया का सबसे तेज यातायात वाल शहर अमेरिकी राज्य मिशिगन का फ्लिट है, जिसका गति सूचकांक 0.48 है। यानी यहां यातायात की समस्या नहीं हैं। वहीं सबसे धीमे यातायात वाला शहर बांग्लादेश की राजधानी ढाका है, जिसका गति सूचकांक 0.60 है।

शहर           रैंकिंग

भिवंडी           5

कोलकाता       6

आरा               7

बिहारशरीफ    11

मुंबई              13

आईजोल        18

बेंगलुरु            19

शिलांग            20