आरा : हथियारबंद बदमाशों ने किशोर को मारी गोली...

आरा : हथियारबंद बदमाशों ने किशोर को मारी गोली...

आरा : नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ मोहल्ले में रविवार की रात बदमाशों ने एक किशोर को गोली मार दी। गोली किशोर के सिर में मारी गई है। उसकी हालत चिंताजनक बनी है। आरा में इलाज के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया है।

जख्मी किशोर नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ मोहल्ला निवासी कृष्णा साह का 16 वर्षीय पुत्र परम कुमार है। गोली मारने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। इधर, एक रोज पूर्व कुछ लड़कों से विवाद और झगड़ा होने की चर्चा है। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर की।

बताया जा रहा है कि रविवार की रात अनाइठ में कुछ लड़कों में विवाद हुआ। उसके बाद बदमाशों द्वारा परम कुमार को गोली मार दी गई। उससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए जीरो माइल प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां से पटना रेफर कर दिया गया।