चिराग की पार्टी में शामिल हुए बिहार के सैकड़ों डॉक्टर...

चिराग की पार्टी में शामिल हुए बिहार के सैकड़ों डॉक्टर...

पटना : बिहार प्रदेश लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार की अध्यक्षता में मिलन समारोह सह प्रकोष्ठ के राज्य कार्यकारणी की बैठक हुई। बैठक में राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर शाहनवाज अहमद कैफी, डॉक्टर सत्यानंद शर्मा , हुलास पांडे अध्यक्ष पार्लियामेंट्री बोर्ड ,प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह मुख्य प्रवक्ता राजेश भट्ट प्रदेश उपाध्यक्ष भूषण पासवान, प्रवक्ता अंजलि सागर एवं प्रदेश महासचिव रवि रंजन प्रसाद सिंह की मौजूदगी में संपूर्ण बिहार के सैकडों चिकित्सकों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।