आरा : पैक्स अध्यक्ष की मनमानी से किसान परेशान, सरकारी दर पर नहीं ले रहे धान...

आरा : पैक्स अध्यक्षों द्वारा किसानों से ब्लैक में धान खरीदना एक गंभीर समस्या है, जहाँ वे सरकार द्वारा तय समर्थन मूल्य (MSP) से कम दाम पर धान खरीदते हैं और बिचौलियों व अधिकारियों की मिलीभगत से उसे आगे बेचते हैं, जिससे किसानों को नुकसान होता है और भ्रष्टाचार बढ़ता है, और इसके खिलाफ अक्सर शिकायतें और प्रदर्शन होते रहते हैं, जिसमें कई बार एफआईआर भी दर्ज होती है। आपको बता दे कि नारायणपुर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष चितरंजन सिंह द्वारा भी मनमानी किया जा रहा है। किसानों को परेशान किया जा रहा है। बैसाडीह गांव के किसानो ने बताया कि जब वो लोग पैक्स के गोदाम पर गए तो चितरंजन सिंह के लड़के द्वारा 1800 के रेट में धान खरीदने की बात बोला गया। जब किसानों ने इसका विरोध किया तो पैक्स अध्यक्ष के लड़के द्वारा रंगदारी के केस में फसाने का धमकी दिया गया।

आरा : पैक्स अध्यक्ष की मनमानी से किसान परेशान, सरकारी दर पर नहीं ले रहे धान...