कटिहार में आशीर्वाद सभा में शामिल हुए भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी, मोदी सरकार की गिनाई उपलब्धियां, एनडीए प्रत्याशी के जीताने की अपील की...

कटिहार में आशीर्वाद सभा में शामिल हुए भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी, मोदी सरकार की गिनाई उपलब्धियां, एनडीए प्रत्याशी के जीताने की अपील की...

पटना : बिहार भाजपा के अध्यक्ष सह बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज कटिहार में एनडीए समर्थित जदयू उम्मीदवार श्री दुलाल चंद्र गोस्वामी जी के नामांकन समारोह सह आशीर्वाद सभा में शामिल हुए। 

आशीर्वाद सभा में आए लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने मोदी सरकार के 10 साल की उपलब्धियों का बखान किया तो जनता-जनार्दन को अबकी बार 400 पार के लक्ष्य के लिए कटिहार लोकसभा क्षेत्र को रिकॉर्ड मतों से जीताने के लिए आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि आज देश का डंका दुनिया में बज रही है। उन्होंने कहा कि विकसित और समृद्ध भारत बनाने का सपना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देखा है। आज देश आगे बढ़ रहा है। देश में गरीबों के लिए चार करोड़ पक्का मकान बनाए गए है और जो भी गरीब बचे हैं, उनके लिए तीन करोड़ मकान बनाने की गारंटी प्रधानमंत्री ने दी है। 

उन्होंने कहा कि देश में 80 करोड़ गरीबों को अनाज और पांच लाख रुपए तक के इलाज की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि मोदी जी कि गारंटी है कि यह व्यवस्था आगे भी चलती रहेगी। 

चौधरी ने जोर देकर कहा कि बिहार में 15 दिनों में दो करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाकर दिया गया। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि बिहार को , देश को अब विकसित करना है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा जो कमिटमेंट करती है, उसे पूरा करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा मंडल के साथ भी है तो कमंडल के साथ भी है।

इस अवसर पर बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा जी, पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद जी, मंत्री श्री दिलीप जायसवाल जी समेत बड़ी संख्या में कटिहार की जनता उपस्थित रही।