नीतीश कुमार ने JDU विधायक-सांसदों की बैठक बुलाई, CM फेस पर मंथन संभव !

बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने जेडीयू नेताओं की बैठक बुलाने का फैसला किया है। सीएम हाउस में होने वाली इस मीटिंग में पार्टी के विधायक, सांसद और एमएलसी शामिल होंगे। मौजूदा सियासी माहौल में इस बैठक को अहम बताया जा रहा है।

नीतीश कुमार ने JDU विधायक-सांसदों की बैठक बुलाई, CM फेस पर मंथन संभव !
मुख्यमंत्री Nitish Kumar के राज्यसभा जाने की खबर सामने आने के बाद बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इसी बीच उन्होंने शुक्रवार शाम 5 बजे एक अहम बैठक बुला ली है। इस बैठक में Janata Dal (United) के विधायक, सांसद और एमएलसी शामिल होंगे। बैठक पटना स्थित 1 अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर होने वाली है। किस मुद्दे पर हो सकती है चर्चा? नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के साथ ही बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। माना जा रहा है कि इस बैठक में संभावित सीएम चेहरे को लेकर भी बातचीत हो सकती है। राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि अगर मुख्यमंत्री Janata Dal (United) से होता है तो Bharatiya Janata Party के दो डिप्टी सीएम बनाए जा सकते हैं। वहीं अगर मुख्यमंत्री Bharatiya Janata Party का होता है तो Janata Dal (United) के दो नेताओं को डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी मिल सकती है। ऐसे में आज की बैठक में क्या फैसला निकलता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।