आरा : बालू खनन को लेकर दो गुटों के बीच सैकड़ों राउंड फायरिंग, एक शख्स की मौत, 3 घायल...

आरा : बालू खनन को लेकर दो गुटों के बीच सैकड़ों राउंड फायरिंग, एक शख्स की मौत, 3 घायल...

आरा : आरा में बालू घाट पर भीषण गोलीबारी हुई है। रास्ता बनाने के झगड़े में एक आदमी की जान चली गई। इस फायरिंग में तीन लोग घायल भी हुए हैं। चांदी थाना के खनगाव गांव की घटना है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई। मगर पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

तीनों जख्मियों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में एडमिट कराया गया है। घटना के बाद कई थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले को शांत कराने में जुटी है। जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान हर्षित सिंह के रूप में की गई है, वहीं तीन अन्य लोग घायल हुए है। 

वहीं भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि चांदी थाना अंतर्गत दोपहर में खानगांव बालू घाट पर रास्ता बनाने के विवाद में दो पक्षों के बीच आपसी फायरिंग की घटना की सुचना मिली। पुलिस को सूचना मिलते ही 15 मिनट में घटना स्थल पर पुलिस पदाधिकारी पहुंच गए तथा फायरिंग में घायल लोगों को अस्पताल में एडमिट करवाया। इलाज के क्रम में हर्षित कुमार सिंह की मृत्यु हो गई तथा अन्य तीन व्यक्ति गोली तथा गोली के छर्रे से घायल है।घायलों में प्रकाश चौधरी, दीपक शर्मा और सुनील यादव है।

भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि इस घटना में शामिल अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिए सहायक पुलिस अधीक्षक सदर के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर दिया गया है। जल्द ही अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जायेगा। अभियुक्तों की पहचान हो गई है। उनके खिलाफ छापामारी गठित विशेष टीम के द्वारा की जा रही है।