कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने से धन्य हुआ बिहार : प्रो. रणबीर नंदन

कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने से धन्य हुआ बिहार : प्रो. रणबीर नंदन

पटना : पूर्व विधान पार्षद व वरिष्ठ भाजपा नेता प्रो. रणबीर नंदन ने भारत सरकार द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने के फैसले की सराहना की है। 

प्रो. नंदन ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जननायक थे और बदलते बिहार के अगुआ थे। कर्पूरी ठाकुर बिहार के न सिर्फ मुख्यमंत्री रहे बल्कि बिहार की जनता की आवाज बने रहे। कर्पूरी जी बेसहारा किसानों, शोषितों की आवाज थे। उन्हें भारत रत्न दिया जाना बिहार के साथ भारत की गरीब व वंचित जनता का सम्मान है। 

प्रो. नंदन ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का इस फैसले के लिए हार्दिक आभार। बिहार की जनता आज इस फैसले से अभिभूत है। माननीय प्रधानमंत्री जी ने हमेशा बिहार के जनता की आकांक्षाओं का सम्मान किया है। कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न दिए जाने का फैसला भी मोदी सरकार में ही संभव था। इसके लिए माननीय प्रधानमंत्री व भारत सरकार का हार्दिक आभार।