Bihar Budget 2026: डिग्री से नहीं, स्किल से मिलेगा रोजगार—सरकार का बड़ा ऐलान

Bihar Budget 2026 में युवाओं के रोजगार और कौशल विकास को केंद्र में रखा गया है। इसके तहत ‘युवा, रोजगार और कौशल विकास विभाग’ का गठन किया गया है। सरकार का कहना है कि राज्य में स्किल आधारित रोजगार मॉडल लागू होगा, जहां युवाओं को डिग्री से नहीं बल्कि हुनर के आधार पर नौकरी के अवसर मिलेंगे।

Bihar Budget 2026: डिग्री से नहीं, स्किल से मिलेगा रोजगार—सरकार का बड़ा ऐलान
बजट में कौशल विश्वविद्यालय और स्किल इकोसिस्टम पर जोर मंगलवार को वित्त मंत्री बिजेंद्र यादव ने बजट पेश करते हुए बताया कि ‘युवा, रोजगार और कौशल विकास विभाग’ के तहत हब-एंड-स्पोक मॉडल पर मेगा स्किल सेंटर, आईटीआई, पॉलिटेक्निक और इंडस्ट्री 4.0 के अनुरूप एक कौशल विश्वविद्यालय संचालित किया जाएगा। सरकार ने दावा किया कि बीते एक साल में विभिन्न आयोगों और बोर्डों के माध्यम से 1.4 लाख से अधिक सरकारी पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है, जबकि करीब 44 हजार लोगों को सरकारी नौकरी भी दी जा चुकी है। बजट भाषण की प्रमुख बातें बजट भाषण में बताया गया कि नए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के जरिए अब तक 7,800 से ज्यादा युवाओं को स्किल ट्रेनिंग दी गई है। वहीं, 5,500 से अधिक युवाओं को विभिन्न निजी कंपनियों में रोजगार के अवसर मिले हैं। सरकार ने स्पष्ट किया कि एक करोड़ रोजगार के लक्ष्य को हासिल करने के लिए केवल सरकारी नौकरियों पर नहीं, बल्कि निजी क्षेत्र, MSME, स्टार्ट-अप्स और ग्रामीण उद्यमिता को भी मजबूती दी जाएगी। महिला रोजगार को भी बढ़ावा महिलाओं के स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के तहत प्रत्येक परिवार की कम से कम एक महिला को 10 हजार रुपये की प्रारंभिक सहायता दी जाएगी। इसके अलावा आवश्यकता पड़ने पर 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त वित्तीय मदद भी मिलेगी, जिससे महिलाएं अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर सकें।