माननीय मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन जी के निर्देशानुसार आज सायं 3:30 बजे पार्टी के विधानमंडल दल की अहम बैठक का आयोजन किया गया।

यह बैठक माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष के सरकारी आवास, 25 स्ट्रैण्ड रोड, पटना में संपन्न हुई

माननीय मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन जी के निर्देशानुसार आज सायं 3:30 बजे पार्टी के विधानमंडल दल की अहम बैठक का आयोजन किया गया।
यह बैठक माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष के सरकारी आवास, 25 स्ट्रैण्ड रोड, पटना में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार सरकार के वरिष्ठ मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने की। बैठक में विधायक दल के नेता सिकंदरा विधायक प्रफुल्ल मांझी, बाराचट्टी विधायक ज्योति देवी, इमामगंज विधायक दीपा कुमारी, कुटुम्बा विधायक ललन राम उर्फ़ ललन भुइयाँ, अतरी विधायक रोमित कुमार, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री डॉ. अनिल कुमार, प्रधान महासचिव राजेश पाण्डेय एवं मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता श्याम सुन्दर शरण उपस्थित रहे। बैठक में राज्य की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों और विपक्ष की नकारात्मक एवं भ्रामक राजनीति पर गंभीर चर्चा हुई। यह स्पष्ट रूप से तय किया गया कि हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) के सभी विधायक विधानसभा के प्रत्येक सत्र में पूरी मजबूती से सरकार का पक्ष रखेंगे और विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम एवं दुष्प्रचार का तथ्यात्मक और राजनीतिक रूप से करारा जवाब देंगे। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि पार्टी के सभी विधायक सदन की हर कार्रवाई में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे तथा सरकार के पक्ष में निर्भीक होकर मतदान करेंगे। साथ ही सदन के अंदर और सदन के बाहर, दोनों ही मंचों पर सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और विकासोन्मुखी निर्णयों का डटकर समर्थन किया जाएगा। पार्टी ने दो टूक कहा कि बिहार की जनता ने विकास, सामाजिक न्याय और सुशासन के लिए जनादेश दिया है, और उस जनादेश को कमजोर करने की किसी भी साजिश को हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) सफल नहीं होने देगी।