- इंडिया गठबंधन के उप राष्ट्रपति के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी को वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने दी शुभकामना

मुकेश सहनी ने देश के सभी एमपी, एमएलए से बी सुदर्शन रेड्डी को समर्थन देने का किया आग्रह

- इंडिया गठबंधन के उप राष्ट्रपति के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी को वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने दी शुभकामना

पटना, 4 सितंबर। इंडिया गठबंधन के उप राष्ट्रपति  पद के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी को विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने शुभकामना दी है। 

उप राष्ट्रपति के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी आज पटना आए थे। इस क्रम में एक प्रेस वार्ता में वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी ने साफ कहा कि उनकी पार्टी के  चार विधायको को भाजपा पहले ही खरीद लिया है।  हमारी शुभकामना बी सुदर्शन रेड्डी के साथ है। 

उन्होंने देश के अन्य सांसदों और विधायकों से आग्रह करते हुए कहा कि देश मे सामाजिक न्याय को मजबूत करने और बाबा साहेब के संविधान को बचाने के लिए इंडिया गठबन्धन के प्रत्याशी बी सुदर्शन रेड्डी का समर्थन करें और उनको विजयी बनाने का काम करें।

उन्होंने आगे कहा कि एक दिन हम जरूर सफल होंगे। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा  आज कुछ लोग जो देश के संविधान को कमजोर करने  और लोकतंत्र को खरीदने पर विश्वास करते हैं। ऐसे लोगों को हमलोग भगा कर ही मानेंगे।