पटना विश्वविद्यालय के वाणिज्य महाविद्यालय में वार्षिक खेल-कूद समारोह की भव्य शुरुआत !

19–21 फरवरी 2026 तक आयोजित वाणिज्य महाविद्यालय के वार्षिक खेल-कूद समारोह का उद्घाटन पटना विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. नमिता सिंह की अध्यक्षता में हुआ। मुख्य अतिथि बिहार विधान परिषद सदस्य प्रो. नवल किशोर यादव ने कॉलेजों में इंडोर-आउटडोर स्टेडियम विकास के लिए सदन में आवाज उठाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष प्रो. योगेन्द्र वर्मा, पूर्व संकायाध्यक्ष प्रो. अनिल कुमार तथा प्राचार्या प्रो. सुहेली मेहता सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। पहले दिन एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न स्पर्धाओं के विजेताओं की घोषणा की गई।

पटना विश्वविद्यालय के वाणिज्य महाविद्यालय में वार्षिक खेल-कूद समारोह की भव्य शुरुआत !
आज दिनांक 19.02.2026 को वाणिज्य महाविद्यालय में 19.02.2026 से 21.02.2026 तक हो रहे वार्षिक खेल-कूद समारोह का उद्घाटन पटना विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो0 नमिता सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि बिहार विधान परिषद के सदस्य प्रो0 नवल किषोर यादव थे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पटना विश्वविद्यालय के संकायाध्यक्ष छात्र कल्याण, प्रो0 योगेन्द्र वर्मा एवं पूर्व संकायाध्यक्ष छात्र कल्याण, प्रो0 अनिल कुमार की उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि प्रो0 नवल किषोर यादव ने अपने संबोधन में वाणिज्य महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो0 सुहेली मेहता की मांग पर पटना विश्वविद्यालय के महाविद्यालयों में इंडोर और आउटडोर स्टेडियम को विकसित कराने के लिए सदन में आवाज उठाने का वादा किया और कहा कि कॉलेज के विकास के लिए जहाँ भी उनके मदद की आवश्यकता होगी, हर संभव प्रयास करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं विश्वविद्यालय की कुलपति ने सभी प्रतिभागी छात्र एवं छात्राओं को शुभकामनायें दीं और कहा कि सभी छात्र/छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेल-कूद की गतिविधि में भाग लेते रहना चाहिए। इससे उनका चैमुखी विकास होगा जो आज के समय की जरूरत है। संकायाध्यक्ष, छात्र कल्याण ने इस अवसर पर खुषी जाहिर करते हुए प्राचार्य से आग्रह किया कि खेल-कूद की गतिविधि आये दिन भी आयोजित होने की आवष्यकता है। पूर्व संकायाध्यक्ष प्रो0 अनिल कुमार ने महाविद्यालय में हो रहे खेल की गतिविधि के महत्व को बताते हुए कहा कि इससे महावि?ालयों में वर्ममान समय में हो रहे आपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण होगा। प्राचार्य प्रो0 सुहेली मेहता ने छात्र/छात्राओं से अपील की कि वे महाविद्यालय द्वारा संचालित हर गतिविधि में भाग लें। कॉलेज उन्हें वाजिब सुविधा उपलब्ध करायेगा। वार्षिक समारोह का उद्घाटन अतिथियों द्वारा महाविद्यालय का ध्वजारोहण एवं बैलून उड़ाकर किया गया। समारोह में पटना विश्वविद्यालय स्पोर्ट्स बोर्ड के सचिव, डॉ. दीप नारायण, कई कॉलेज के प्राचार्य, विश्वविद्यालय के कई विभागों के अध्यक्ष अतिथि के रूप में शामिल थे | समारोह का मंच संचालन, कॉलेज की गेस्ट फैकल्टी. डॉ. निहारिका एवं धन्यावाद ज्ञापन, क्रीड़ा परिषद् के अध्यक्ष, डॉ. अजय कुमार साह ने किया | आज समारोह के पहले दिन 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का पहला हिट कराया गया जिसमे 15 छात्र एवं 9 छात्राएं दुसरे हिट केलिए चयनित हुए एवं 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता के पहले हिट में 9 छात्र एवं 3 छात्राएं फाइनल केलिए चयनित की गये | शॉट पूट पुरुष में रुद्रांश प्रताप सिंह प्रथम, रविकांत कुमार द्वितीये एवं हर्ष गुप्ताने तृतीय स्थान प्राप्त किया | वहीँ शॉट पूट महिला में अनन्या आनंद प्रथम, कंचन विनोद द्वितीय एवं सन्या सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया | डिस्कस थ्रो पुरुष में आद्रिश बनर्जी प्रथम, अमित राज द्वितीय एवं हर्ष गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया | वहीं महिला वर्ग में कंचन विनोद प्रथम, सन्या सिंह द्वितीय एवं अनन्या सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया | कबड्डी प्रतियोगिता में