उपमहापौर पूनम देवी ने सैरातों से होने वाली वसूली की नगर आयुक्त से मांगी जानकारी...

उपमहापौर पूनम देवी ने सैरातों से होने वाली वसूली की नगर आयुक्त से मांगी जानकारी...

आरा : आरा नगर निगम में सैरातों से होने वाली वसूली की जानकारी लगातार उप महापौर पूनम देवी के द्वारा नगर आयुक्त से मांगी जा रही है। इसके बावजूद भी नगर आयुक्त के द्वारा जानकारी नहीं दिया जा रहा है। उप महापौर पूनम देवी के द्वारा लिखे गए पत्रों में कहा गया है कि 1 अप्रैल 2023 से 1 मई 2023 तक किन किन सैरातों से कितनी वसूली हुई है। इसकी सारी विवरणी की जानकारी दी जाए।

उपमहापौर प्रतिनिधि सरोज सिंह ने बताया कि मेरी पत्नी उपमहापौर पूनम देवी के द्वारा नगर आयुक्त से जानकारी मांगी गई थी। इसके बाद भी नगर आयुक्त के द्वारा उपलब्ध नहीं करवाया जा रहा है जो काफी निंदनीय है। मेरी पत्नी उपमहापौर पूनम देवी ने 22 मई को ही चिट्ठी देकर विवरण की जानकारी मांगी थी लेकिन नहीं मिल सका था।इस बात को उप महापौर पूनम देवी के द्वारा बोर्ड की बैठक में भी इस मुद्दे को उठाया गया और नगर आयुक्त से पूरी जानकारी मांगी गई है।

इनके द्वारा कहा गया है कि सीसीटीवी फुटेज और फोटोग्राफी का सीडी उपलब्ध कराया जाए। नगर आयुक्त के द्वारा असामाजिक तत्वों से भारी मात्रा में पैसा लेकर सैरातों की वसूली कराई जा रही है। इसी कारण उनके द्वारा चिट्ठी का जवाब नहीं दिया जा रहा है।