आरा : खुशियों के बीच हड़कंप, डांस के विवाद में युवक को ताबड़तोड़ मारी गोली...

आरा : खुशियों के बीच हड़कंप, डांस के विवाद में युवक को ताबड़तोड़ मारी गोली...

आरा : डांस देखने के विवाद को लेकर अपराधियों ने एक युवक को ताबड़तोड़ गोली मारी है। उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संदर्भ में बताया जा रहा है कि गजराजगंज थाना अंतर्गत पकड़िया बड़गांव में मनोज कुमार माली नामक युवक को नंदन कुमार और उसको दोस्तों ने विवाद में गोली मार दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।

घटना के संदर्भ में बताया जा रहा है कि 13 मार्च को घायल मनोज कुमार के भाई की शादी में डांस का कार्यक्रम चल रहा था। उसी में कुछ विवाद हुआ था। इसे लेकर आज एक बार फिर से मनोज कुमार और नंदन कुमार के बीच विवाद हुआ। उसी क्रम में मनोज कुमार को गोली मार दी गई। इस दौरान कई राउंड फायरिंग की गई। जिससे इलाके में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया।।

भोजपुर के एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि बहुभोज के कार्यक्रम में नर्तकियों को लेकर कुछ लड़कों में विवाद हुआ था। इसी मामले में आज मनोज कुमार नामक युवक को गोली मारी गई है। घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं गोली मारने वालों का सत्यापन कर पुलिस छापेमारी कर रही है। जल्दी उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।