पटना समाचार: शहर की सड़कों पर थूकने वालों पर प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। सिर्फ चार दिनों में 2.50 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। नगर निगम ने CCTV कैमरों की मदद से ऐसे नियम तोड़ने वालों को पकड़ना शुरू कर दिया है। - Bharat Live
पटना समाचार: शहर की सड़कों पर थूकने वालों पर प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। सिर्फ चार दिनों में 2.50 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। नगर निगम ने CCTV कैमरों की मदद...
पटना समाचार: शहर की सड़कों पर थूकने वालों पर प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। सिर्फ चार दिनों में 2.50 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। नगर निगम ने CCTV कैमरों की मदद से ऐसे नियम तोड़ने वालों को पकड़ना शुरू कर दिया है।
सीसीटीवी से होगी निगरानी: पटना में सार्वजनिक जगह पर गुटखा या पान थूकने पर नगर निगम की निगरानी तेज। उल्लंघन करने वाले सीधे जुर्माने और ‘नगर शत्रु’ की सूची में आ सकते हैं।
पटना समाचार: शहर को साफ-सुथरा रखने और स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर रैंक दिलाने के लिए पटना नगर निगम ने अनोखा और कड़ा कदम उठाया है। अब सार्वजनिक जगहों पर थूकने और गंदगी फैलाने वाले लोगों को सीधे तौर पर ‘नगर शत्रु’ के रूप में चिन्हित किया जा रहा है।
पिछले चार दिनों में निगम की कार्रवाई में लगभग 500 लोगों को पकड़ा गया है, जिनसे 500 रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से कुल 2.5 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया है। यह अभियान पूरे शहर के सभी क्षेत्रों में लगातार जारी है।
नगर निगम की यह मुहिम विशेष रूप से चौक-चौराहों, मुख्य सड़कों, सार्वजनिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में लागू की जा रही है। पान, गुटखा और अन्य तंबाकू उत्पादों का सेवन करने के बाद सड़क पर थूकने वालों को मौके पर ही पहचानकर चिन्हित किया जा रहा है। निगम की प्रवर्तन टीम तुरंत जुर्माना वसूलने के साथ ही भविष्य में ऐसी गतिविधि न करने की चेतावनी भी दे रही हैनगर शत्रु’ टैग के साथ कड़ा संदेश
पटना नगर निगम ने स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए अब गंदगी फैलाने वालों को सिर्फ जुर्माना भरने तक सीमित नहीं रखा है। ऐसे लोगों को ‘नगर शत्रु’ घोषित कर यह संदेश दिया जा रहा है कि सार्वजनिक स्थानों की सफाई के साथ छेड़छाड़ अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
नगर आयुक्त और पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक यशपाल मीणा ने बताया कि यह कदम नागरिकों की सफाई के प्रति सोच बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
सीसीटीवी निगरानी और मौके पर कार्रवाई
शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से गंदगी फैलाने वालों की पहचान की जा रही है। इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) से प्राप्त फुटेज के आधार पर संबंधित व्यक्तियों की तस्वीरें उनके क्षेत्रीय अधिकारियों को भेजी जाती हैं। इसके बाद निगम की टीम तुरंत मौके पर पहुंचकर जुर्माना वसूलती है।
जिन लोगों को पकड़ा गया है, उन्हें स्पष्ट चेतावनी दी जाती है कि अगर वे फिर से ऐसा करते हैं तो उनका नाम और तस्वीर शहर में लगे डिजिटल स्क्रीन पर सार्वजनिक कर दी जाएगी।
415 स्थानों पर 3300 कैमरों की सतर्क निगरानी
नगर निगम के अनुसार, पटना शहर में लगभग 415 स्थानों पर 3300 कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी निगरानी ICCC द्वारा की जा रही है। निगम का मानना है कि इस सख्ती से शहर में रेड स्पॉट और येलो स्पॉट बनने से रोका जा सकेगा। साथ ही, यह अभियान स्वच्छ सर्वेक्षण में पटना की रैंकिंग सुधारने में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।