आरा : डबल मर्डर से मचा हड़कंप, तीन गिरफ्तार, कई थानों की पुलिस कर रही कैंप...

आरा : डबल मर्डर से मचा हड़कंप, तीन गिरफ्तार, कई थानों की पुलिस कर रही कैंप...

आरा : सहार थाना क्षेत्र के गोडिहां गांव में शनिवार की देर शाम पयहारी जी महाराज के यज्ञ के दौरान चल रहे भंडारे में उपजे विवाद में हथियारबंद बदमाशों ने दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। दो युवकों की हत्या से पूरा क्षेत्र दहल उठा है। घटना के बाद भारी संख्या में पुलिस घटनास्थल पर पहूंचकर कैंप कर रही है। मृतकों में सहार थाना क्षेत्र के गोडीहां गांव निवासी देव कुमार महतो का 27 वर्षीय बेटे कृष्ण कुमार एवं दूसरा जनेश्वर यादव का 35 वर्षीय बेटे लल्लू यादव है। फिलहाल पूरे गांव में तनाव का माहौल है।

घटना के मूल में भूमि विवाद को लेकर पूर्व से चला आ रहा विवाद बताया जा रहा है। मामले की जानकारी मिलने पर भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार और पीरो डीएसपी राहुल सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

बताया जा रहा है कि गांव में एक भंडारे के दौरान दो व्यक्ति खाना खा रहे थे। इसी दौरान आपसी विवाद के चलते आरोपी ने मृतकों पर फायरिंग पर कर दी। शनिवार की शाम गोली चलने के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।

इस गोलीबारी में एक व्यक्ति की गोली लगने के बाद घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने देख मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची सहार थाना की पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई। मौके पर आला अधिकारी भी पहुंच गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पिरो एसडीपीओ राहुल और भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार घटना स्थल पर मौके का मुआयना किया।

मृतक कृष्ण कुमार के भाई मुन्ना कुमार ने बताया कि लालू यादव का उसके चाचा छोटक यादव से पूर्व से आसपी रंजिश चली आ रही है। शनिवार को उनके गांव में यज्ञ का भंडारा का आयोजन किया गया था। उसी भंडारे के बीच छोटक यादव और लालू यादव के बीच पुरानी रंजिश को लेकर नोकझोंक हुई। जिसके बाद छोटक यादव द्वारा भंडारे के दौरान ही फायरिंग कर दी गई।

फायरिंग के बाद लोगों के बीच भगदड़ मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। इस बीच लालू यादव भी भागने के क्रम में उनके दरवाजे पर आ गया। तभी छोटक यादव भी वहां आ गया और कहने लगा कि तुम लोगो ने ही उसे घर में छुपाया है। जब उन्होंने कहा कि मैंने उसे घर में नहीं छुपाया है। तभी उसने पहले उसके भाई कृष्ण कुमार को खड़ा कर गोली मारी। इसके बाद उसने लालू यादव को भी गोली मार दी।

इधर, मृत युवक लल्लू के पिता जनेश्वर ने बताया कि पूर्व में दोनों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद बाद दोनों पक्षों के बीच केस भी हुआ था। हालांकि पंचायती कर मामले को खत्म कर दिया गया था । आज देर शाम लल्लू भंडारा में खाने गया था, तभी उक्त लोगों ने पकड़कर गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई ।

भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि बिहारी यादव और जनेश्वर यादव दोनों परिवारों के बीच पूर्व में घास काटने और पिकअप का भाड़ा नहीं देने को लेकर विवाद हो चुका है। जिसमें दोनों पक्ष के ऊपर प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्रवाई की गई थी। इधर दो-तीन महीना से कोई विवाद नहीं था। एक छोटा भंडारा चल रहा था जिसमें खाने-पीने में छोटी बात को लेकर बिहारी यादव के भांजे बृजेश कुमार ने लल्लू यादव के ऊपर गोली चला दिया। इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई।

इसी के प्रतिशोध में लल्लू यादव के चाचा छोटक यादव के द्वारा मुख्य अभियुक्त बृजेश को पीछा करने के क्रम में घटनास्थल से कुछ दूर पर अंधेरे में गोली चला दी। जिससे गलतफहमी में कृष्णा महतो को गोली लग गई और आरा अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिए। दोनों घटनाओं के अभियुक्तो का नाम तथा पता का सत्यापन कर लिया गया है। तीन अभियुक्त की गिरफ्तारी हो चुकी है। इस घटना में शामिल अन्य मुख्य अभियुक्त सहित कुछ अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर छापामारी की जा रही है। छापामारी का नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पीरो कर रहे हैं। जल्द ही अभीयुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।