भाजपा नेता विशेश्वर ओझा हत्याकांड के गवाह की हत्या में वांटेड 50 हजार का ईनामी उमाशंकर मिश्रा गिरफ्तार...

भाजपा नेता विशेश्वर ओझा हत्याकांड के गवाह की हत्या में वांटेड 50 हजार का ईनामी उमाशंकर मिश्रा गिरफ्तार...

आरा : चर्चित भाजपा नेता विशेश्वर ओझा हत्याकांड के गवाह कमल किशोर मिश्रा की हत्‍या मामले में वांटेड 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश पकड़ा गया। भोजपुर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि शाहपुर थाना के करनामेपुर ओपी थाना कांड सं0 302/18 के प्राथमिकी 50 हजार का इनामी फरार अभियुक्त उमाशंकर मिश्रा को रमना मैदान के समीप से गिरफ्तार कर लिया गया है। उमाशंकर मिश्रा शाहपुर थाना के करनामेपुर ओपी के सोनवर्षा गांव का निवासी है।

सितंबर, 2022 में उमाशंकर अपने पिता के श्राद्ध कर्म को लेकर जेल से एक महीने के लिए पैरोल पर घर गया था, जिसके बाद पैरोल अवधि खत्म होने पर भी वह जेल में नहीं लौटा। इसके बाद माननीय उच्च न्यायालय ने भोजपुर पुलिस को गिरफ्तारी के लिए आदेश दिया था। इसी क्रम में कई बार भोजपुर पुलिस के द्वारा लागातार छापामारी करने के बाद इसकी गिरफ्तारी नहीं हो पा रही थी। जिसके बाद पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ पदाधिकारियों के द्वारा लगातार दिशा निर्देश दिए जा रहे थे। गिरफ्तारी हेतु एसटीएफ तथा भोजपुर की लगभग 5 विशेष टीम का गठन किया गया था। ताकि अभियुक्त की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो सके।

अभियुक्त कई राज्यों में भाग रहा था, इसी क्रम में छापेमारी कि जा रही थी। अभियुक्त शनिवार कि सुबह चोरी-छिपे अपने वकील से मिलने आरा कोर्ट जा रहा था। इसी दौरान भोजपुर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार के द्वारा गठित विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर रमना मैदान के पास से गिरफ्तारी सुनिश्चित कर लिया गया। बता दे की दो दिन पहले ही पुलिस मुख्यालय पटना के द्वारा फरार अभियुक्त उमाशंकर मिश्रा के खिलाफ 50 हजार का ईनाम घोषित किया गया था।

फरार उमाशंकर मिश्रा की गिरफ्तारी के बाद भोजपुर पुलिस को बड़ी उपलब्धी हासिल हुई है। क्योकि यह एक कुख्यात अपराधी है जिसके खिलाफ हत्या, आर्म्स एक्ट, रंगदारी और मारपीट के कई काण्ड दर्ज है। भोजपुर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार के द्वारा इनामी अभियुक्त उमाशंकर मिश्रा को गिरफ्तार करने वाली टीम को 10 हजार रूपये नगद देकर पुरस्कृत भी किया गया है।